[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर फाइल- 4- चार दिनों से धरना पर बैठे हैं ग्रामीण, नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

फाइल- 4- चार दिनों से धरना पर बैठे हैं ग्रामीण, नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

0
फाइल- 4- चार दिनों से धरना पर बैठे हैं ग्रामीण, नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

20 नवंबर- फोटो- 3- धरना पर बैठे ग्रामीण़ चौसा. सासाराम-बक्सर मुख्य पथ से अखौरीपुर गोला बजरंग मोड़ से रेलवे स्टेशन चौसा तक जानेवाली जर्जर लिंक रोड और नाले के अभाव के कारण उत्पन्न समस्याओं के विरोध में स्थानीय नागरिकों के द्वारा पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन महाधरना दिया जा रहा है. बॉक्सर विकास राज के नेतृत्व में चल रहे उक्त आंदोलन के चौथे दिन बुधवार को जिप सदस्य पूजा कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि चौसा नगर क्षेत्र का यह लिंक रोड अति महत्वपूर्ण है. जो वर्षों से जर्जर हो चुका है. जिसका जिर्णोद्धार नहीं होने से आम जन को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है. राज्य सरकार केवल हवा हवाई वादों पर ज्यादा फोकस कर रही है. आमजन की मूलभूत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. विकास राज ने कहा कि चौसा रेलवे स्टेशन तक जाने वाली इस जर्जर सड़क की स्थिति ऐसी है कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, बरसात के दिनों में लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि हमलोग सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर सभी जगह शिकायत करके थक चुके हैं पर अभी तक किसी तरह के कोई संज्ञान नहीं लिया गया हैं. यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. इस मौके पर राकेश उपाध्याय, पिंटू दुबे, राजेन्द्र वर्मा, अजित कुमार, परवेज अंसारी, सेराज अंसारी, अजय साह, चंदन चौधरी, कृष्ण दत्त मिश्र, रामबाबू कुमार, विक्की प्रजापति, छोटेलाल चौधरी, अशोक सिंह, अंजू कुमारी, विजय कुशवाहा, अशोक राय, राहुल सिंह, कृष्णा गुप्ता, रामबाबू, लालू, चंदन कुमार सहित आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel