[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Buxar News: बक्सर-पटना फोरलेन पर 11 किमी तक लगा जाम

Buxar News: बक्सर-पटना फोरलेन पर 11 किमी तक लगा जाम

0
Buxar News: बक्सर-पटना फोरलेन पर 11 किमी तक लगा जाम

बक्सर

. बक्सर गोलंबर से लेकर नया भोजपुर तक एक लेन में शनिवार की सुबह भी जाम रहा. इस कारण पटना से बक्सर आने वाली वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोगों की माने तो आये दिन गोलंबर से लेकर नया भोजपुर तक जाम की समस्या से लोगों को जूझना आम बात हो गयी है. जाम की समस्या का निदान नहीं निकलने के कारण लोग पटना से बक्सर सड़क मार्ग से आना बंद कर ट्रेन की सफर को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं.

नगर के गोलंबर पर जाम की स्थित होने से एनएच-922 पर दलसागर तक अहले सुबह में ही जाम लग जा रहा है. इस समस्या का समयांतराल पर हमेशा लोगों को झेलना पड़ रहा है. इस क्रम में एनएच-922 पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. फोर लेन बक्सर-पटना एनएच-922 पर जाम की समस्या दिनोंदिन बढती जा रही है. वहीं ट्रैफिक विभाग नगर के गोलंबर टर्निंग प्वाइंट पर जाम से मुक्ति दिलाने के प्रति कार्ययोजना नहीं बना पा रहा है, जिससे आम लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसके कारण नगर वासियों के साथ ही जिले वासियों को प्रतिदिन समस्या का सामना करना पड रहा है. इसके साथ ही गोलंबर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों को भी समस्या का सामना करना आम हो गयी है.

टर्निंग प्वाइंट पर बड़े वाहन बन रहे हैं जाम के कारण

गोलंबर टर्निंग प्वाइंट पर बड़े वाहनों के एक साथ पहुंचने से जाम की समस्या प्रतिदिन कायम रहती है. लेकिन इस बीच समयांतराल पर जाम की समस्या काफी गंभीर हो तेजा रहा है. इसको लेकर ट्रैफिक विभाग कार्य योजना बनाने में असफल साबित हो रहा है. जिसके कारण ही ट्रक टर्निंग प्वाइंट गोल चक्कर पर दो से तीन कतारों में वाहन सज रहे है. इसके कारण टर्निंग प्वाइंट ही पूरी तरह से जाम हो जा रहा है. जिसके कारण न केवल यूपी जाने की रास्ता प्रभावित हो रहा है, बल्कि बक्सर पटना लेन, नगर का सिडिंकेट रोड, जासो रोड में जाने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है. जाम की समस्या से निजात के लिए ट्रैफिक विभाग को टर्निंग प्वाइंट को खाली रखना होगा. वहीं बड़े ट्रकों के टर्निंग प्वाइंट पर रांग साइड से पहुंचने वाले वाहनों को रोकना होगा, जिससे वे पहले पहुंचने के लिए राॅन्ग साइड से बडे ट्रक न पहुंच सकें. बालूू वाहनों के संचालन से जाम की समस्या कायम : जाम की समस्या वीर कुंवर सिंह गंगा पुल से होकर यूपी में जाने वाले वाहनों के कारण हो रही है. गोलंबर पर चौसा होते हुए नगर के रास्ते काफी संख्या में बड़े वाहनों का संचालन जारी है. एक साथ काफी संख्या में बालू लदे वाहन पहुंच रहे हैं जिनका यूपी में प्रवेश के साथ ही कागजातों की जांच की जा रही है. जांच में देर होने के कारण जिससे जाम की स्थिति कायम हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel