[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Budget 2026: 2047 के विकसित भारत की नींव है यह बजट, सम्राट चौधरी ने बताया दूरदर्शी रोडमैप

Budget 2026: 2047 के विकसित भारत की नींव है यह बजट, सम्राट चौधरी ने बताया दूरदर्शी रोडमैप

0
Budget 2026: 2047 के विकसित भारत की नींव है यह बजट, सम्राट चौधरी ने बताया दूरदर्शी रोडमैप
Samrat Choudhary called Budget 2026 a visionary roadmap.

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किए जाने के बाद बिहार के गलियारों में उत्साह का माहौल है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इस बजट को ‘विकसित भारत @2047’ का रोडमैप करार दिया है.

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बजट उस सोच को दर्शाता है, जिसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ठोस तैयारी दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2047 के भारत की कल्पना को जमीन पर उतारने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है. बजट में उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है, जहां देश को और मजबूती के साथ आगे बढ़ना है.

हाई स्पीड रेल और सेमीकंडक्टर-आधुनिक बिहार की नई तस्वीर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में हाईस्पीड रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर की गई घोषणाएं देश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी. रेल, सड़क और जलमार्गों को आधुनिक बनाने की योजनाएं न केवल आवागमन को आसान करेंगी, बल्कि उद्योग और निवेश के नए अवसर भी पैदा करेंगी. उन्होंने इसे विकास की रीढ़ बताया.

सम्राट चौधरी ने बजट में घोषित सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर विशेष खुशी जताई. उन्होंने कहा कि वाराणसी से सिलिगुड़ी तक जाने वाला कॉरिडोर बिहार के लिए कनेक्टिविटी के नए आयाम स्थापित करेगा. इसके अलावा, सेमीकंडक्टर उद्योग में केंद्र सरकार का निवेश बिहार के युवाओं के लिए भविष्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा. उन्होंने जलमार्गों (Waterways) को उन्नत करने की योजना का भी स्वागत किया, जिससे बिहार का व्यापार सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ सकेगा.

मत्स्य पालन से सेमीकंडक्टर तक, हर सेक्टर पर नजर

सम्राट चौधरी के मुताबिक बजट में मत्स्य पालन, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर खास ध्यान दिया गया है. इससे रोजगार सृजन को गति मिलेगी और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री दोनों को साथ लेकर चलने का विजन पेश किया है.

डिस्ट्रिक्ट लेवल तक मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

बजट 2026 में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी बड़ा रोडमैप सामने आया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि जिला स्तर तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आईसीयू सेवाएं उपलब्ध कराने की सोच इस बजट को खास बनाती है. इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी.

उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि 2047 के विकसित भारत की नींव आज के बजट में रखी गई है. उन्होंने इसे दूरदर्शी, संतुलित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया.

Also Read: Budget 2026: चुनावी पश्चिम बंगाल को इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी सौगात, डांकुनी–सूरत फ्रेट कॉरिडोर और 20 नए जलमार्गों का एलान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel