[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार नौवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की पंजीयन प्रक्रिया शुरू, वोकेशनल कोर्स का भी कर सकते हैं चयन

नौवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की पंजीयन प्रक्रिया शुरू, वोकेशनल कोर्स का भी कर सकते हैं चयन

0
नौवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की पंजीयन प्रक्रिया शुरू, वोकेशनल कोर्स का भी कर सकते हैं चयन

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा नौवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले नौवीं के विद्यार्थी 14 जुलाई तक पंजीयन अवश्य रूप से करा लें.

पंजीयन से पहले विद्यालय को BSEB द्वारा निर्धारित की गई शुल्क 11 जुलाई तक जमा करना होगा. जिन विद्यार्थियों का शुल्क जमा होगा, वही विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीयन 14 जुलाई तक करा सकेंगे.

परीक्षा समिति ने कहा कि पंजीयन फॉर्म में अंकित विवरणी के अनुसार ही विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा. इसलिए यह जरूरी है कि पंजीयन फॉर्म सतर्कता के साथ भरी जाए, ताकि बाद में इसमें कोई परिवर्तन न करना पड़े.

आधार कार्ड नहीं है तो ये है उपाय

कॉलम-16 में अभ्यर्थी का आधार नंबर अंकित किया जाएगा. यदि अभ्यर्थी का आधार कार्ड नहीं है तो, इसकी घोषणा कॉलम-17 में अनिवार्य रूप से करनी होगी.

14 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थी का आवेदन होगा रद्द

पंजीयन कराने वाले विद्यार्थियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होना अनिवार्य है. इससे कम उम्र के विद्यार्थी का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. एक मार्च 2012 के बाद की जन्म तिथि के अभ्यर्थी वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीकृत नहीं किए जाएंगे. नियमित कोटि के विद्यार्थियों के लिए पंजीयन शुल्क 350 रुपये व स्वतंत्र कोटि के लिए 480 रुपये शुल्क निर्धारित की गई है.

ऑनलाइन डाटा एंट्री शुल्क 50 से 30 रुपए

ऑनलाइन डाटा एंट्री शुल्क 50 से 30 रुपये तक शिक्षण संस्थान द्वारा लिया जाएगा. जिसका उपयोग शिक्षण संस्थान द्वारा विद्यार्थी के ऑनलाइन आवेदन भरने तथा उन्हें डमी पंजीयन कार्ड डाउनलोड कर प्राप्त कराने के मद में किया जाएगा.

वोकेशनल कोर्स का भी कर सकते हैं चयन

बोर्ड के विद्यार्थी अब वोकेशनल कोर्स की भी पढ़ाई कर सकते हैं. विद्यार्थियों जब पंजीयन करेंगे उसी समय वोकेशनल कोर्स का चुनाव करना होगा।

मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थी सिक्यूरिटी, रिटेल, टूरिज्म, आटोमोबाइल, रिटेल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकाम एवं आइटी-आइटीआइ ट्रेड को आठवें विषय के रूप में चुन सकते हैं. बोर्ड ने नौवीं से हीं वोकेशनल कोर्स पढ़ने का अवसर दिया है. इसका लाभ उठाएं.

Previous article Should we Eat Egg Yolk or Not: क्या अंडे का पीला भाग खाना चाहिए या नहीं
Next article Bihar School: बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों को ट्यूशन देंगे कॉलेज के टीचर, जानें पूरी योजना
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel