[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar BSEB मैट्रिक परीक्षा आज से, एडमिट कार्ड में गड़बड़ी तो केंद्र पर ले जाएं पहचान पत्र, इन बातों का भी रखें ध्यान

BSEB मैट्रिक परीक्षा आज से, एडमिट कार्ड में गड़बड़ी तो केंद्र पर ले जाएं पहचान पत्र, इन बातों का भी रखें ध्यान

0
BSEB मैट्रिक परीक्षा आज से, एडमिट कार्ड में गड़बड़ी तो केंद्र पर ले जाएं पहचान पत्र, इन बातों का भी रखें ध्यान
BSEB Bihar Board 10th Result 2024

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है. 22 फरवरी को परीक्षा समाप्त हो जायेगी. इस दौरान पटना में पटना में 70,930 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे. इसके लिए 71 सेंटर बनाये गये हैं. इसमें 37,395 छात्राएं एवं 33,535 छात्र शामिल होंगे. प्रथम पाली की परीक्षा में 36,112 परीक्षार्थी, जिसमें 18,987 छात्राएं और 17,125 छात्र शामिल होंगे. वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा में 34,818 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 18,408 छात्राएं एवं 16,410 छात्र शामिल होंगे.

महिला सुरक्षाकर्मी भी रहेंगी मौजूद

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के आयोजन के क्रम में सभी जिलों में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां छात्राएं ही परीक्षा में शामिल होंगी. इन केंद्रों पर प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी, वीक्षक सहित सभी सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही रहेंगी. पटना में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बांकीपुर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर, कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय यारपुर व राजकीय बालिका उच्च विद्यालय गर्दनीबाग को मॉडल केंद्र बनाया गया है.

एडमिट कार्ड में गड़बड़ी है तो, केंद्र पर लेकर जाना होगा पहचान पत्र

आनंद किशोर ने कहा कि वैसे परीक्षार्थी जिनके प्रवेश पत्र में फोटो की त्रुटि हो गयी है. उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गयी है. जिन स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड के फोटो में अगर गड़बड़ी हो या किसी अन्य की तस्वीर छपी हो तो छात्रों को पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. छात्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा फोटोयुक्त बैंक का पासबुक लेकर परीक्षा केंद्र पर आएं. इसके साथ ही पहचान पत्र की छायाप्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करा कर परीक्षा केंद्र पर जमा करना होगा. मूल पहचान पत्र के साथ परीक्षार्थी को स्वयं उपस्थित होना होगा. उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक चेहरे का मिलान कर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे. इसके बाद ही छात्र को ओएमआर शीट व डाटारहित उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करायेंगे. यदि किसी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड गुम हो गया हो, या भूल से घर पर छूट गया हो, तो ऐसी स्थिति में उपस्थिति पत्रक में स्कैंड फोटो से उसे पहचान कर और रॉल शीट से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे

दिव्यांग छात्रों को मिलेगी लेखक की सुविधा

दिव्यांग परीक्षार्थी के लिए लेखक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर पर कार्रवाई की जायेगी. दिव्यांग परीक्षार्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. इसके साथ ही स्टूडेंट्स को प्रश्नपत्र पढ़ने और अन्य कामों के लिए बोर्ड ने अलग से 15 मिनट का समय दिया है. पहले दिन मैथ विषय की परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे शुरू हो जायेगी. विज्ञान की परीक्षा में ओएमआर शीट 11 बजे बजे ले लिया जायेगा. इसके बाद परीक्षा 12:45 में समाप्त होगी. वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे दोपहर में शुरू होगी. इसके लिए ओएमआर 3:30 बजे लिया जायेगा. वहीं, परीक्षा 5:15 बजे शाम को समाप्त होगी.

केवल सूई वाली घड़ी, जारी किया यूनिक आइडी

आनंद किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षा 2023 की तरह मैट्रिक में भी स्टूडेंट्स को यूनिक आइडी जारी किया गया है, जो उनके एडमिट कार्ड में अंकित है. परीक्षा भवन में स्मार्ट वाच, मैग्नेट वाच पहन कर जाना मना है. परीक्षा में सूई वाली घड़ी पहन कर ही परीक्षा भवन में प्रवेश कर सकते हैं.

प्रत्येक 25 अभ्यर्थियों पर एक वीक्षक

दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए 14 फरवरी को प्रथम पाली में मैथ के स्थान पर गृह विज्ञान की परीक्षा ली जायेगी. वहीं, 15 फरवरी की प्रथम पाली में विज्ञान के स्थान पर संगीत की परीक्षा ली जायेगी. बाकी शेष विषयों की परीक्षा निर्धारित तिथियों पर द्वितीय पाली में ली जायेगी. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं की दो बार चेकिंग की जायेगी. प्रत्येक 25 अभ्यर्थियों पर एक वीक्षक की व्यवस्था की गयी है. मैट्रिक परीक्षा 2023 में प्रश्नपत्र 10 सेट में रहेंगे, जिसका सेट कोड ए से जे तक रहेगा. परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की रौल कोडवार, विषयवार, पालीवार सूची सभी जिलों में भेज दी गयी है. परीक्षा में परीक्षार्थियों को डाटायुक्त उत्तर पुस्तिकाओं और ओएमआर उत्तर पत्रक दिये जायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel