[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा नये बदलाव के साथ आज से शुरू, केंद्रों पर धारा 144 लागू, इन बातों का जरूर रखें ख्याल..

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा नये बदलाव के साथ आज से शुरू, केंद्रों पर धारा 144 लागू, इन बातों का जरूर रखें ख्याल..

0
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा नये बदलाव के साथ आज से शुरू, केंद्रों पर धारा 144 लागू, इन बातों का जरूर रखें ख्याल..

Bihar Board Exam News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की वार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है. परीक्षा 11 फरवरी तक चलेगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा. पहली पाली की 9:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी. दूसरी पाली की परीक्षा 1:45 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी.

पहली बार विद्यार्थियों व शिक्षकों के सामने प्रश्न पत्र खोले जायेंगे

पहली बार विद्यार्थियों व शिक्षकों के सामने क्लास रूम में ही प्रश्न पत्र खोले जायेंगे. साथ ही सभी क्लास से दो विद्यार्थी व एक शिक्षक का साइन लिया जायेगा. पहले प्रश्न पत्र सेंटर सुपरिटेंडेंट के सामने खोले जाते थे. इस बार बोर्ड की ओर से मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थी को जारी किये गये 13 डिजिट के यूनिक कोड से ही बोर्ड की दूसरी अन्य परीक्षाओं में उनकी पहचान होगी. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है.

पहले दिन की परीक्षा

पहले दिन प्रथम पाली में मैथ (साइंस) की परीक्षा होगी, वहीं, द्वितीय पाली में आर्ट्स कोर्स के लिए हिंदी की परीक्षा होगी. पहली पाली में ओएमआर शीट 11 बजे व द्वितीय पाली की ओएमआर शीट 3:15 बजे ले ली जायेगी.

इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले पहुंचना होगा सेंटर.

  • 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए

  • जूता-मोजा पहन एग्जाम देने की अनुमति नहीं मिलेगी.

  • एडमिट कार्ड में गड़बड़ी है, तो पहचान पत्र लेकर जाना होगा.

  • परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी और वीक्षक फोन लेकर नहीं जायेंगे.

  • एक बेंच पर बैठेंगे दो विद्यार्थी, एक क्लास में 10 अलग-अलग सेट में बंटेंगे प्रश्न पत

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डिजिटल घड़ी पहनने की अनुमति नही

परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों व वीक्षक किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर या पहन कर परीक्षा सेंटर कए अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. विद्यार्थी केवल सुई वाली घड़ी(मेकेनिकल वॉच) पहन कर परीक्षा सेंटर के अंदर जा सकते हैं. इसके साथ ही विद्यार्थियों को जूता और मोजा पहन कर भी परीक्षा सेंटर में जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. अपवाद स्वरूप अगर किसी विद्यार्थी को मेडिकल इश्यू होगी तो उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाने के बाद परीक्षा सेंटर में जाने की अनुमति दी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel