[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

0
शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

BPSC TRE-4 Protest: बीपीएससी टीआरई- 4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया और बिहार सरकार पर तंज कसा. तेजस्वी यादव ने लिखा, NDA सरकार बिहार के युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही है.

आगे अपने पोस्ट में तेजस्वी ने यह भी लिखा, ‘बिहार के युवा तो वहीं मांग रहे हैं, वही याद दिला रहे है जो एनडीए ने चुनाव पूर्व 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था. फिर युवाओं पर अब ये अत्याचार क्यों? TRE-4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे? पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे? क्यों बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज हो रहा है?’

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट और क्या लिखा?

तेजस्वी यादव ने यह भी लिखा, ‘यदि पुलिस के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो NDA सरकार भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए, अपराधियों के खिलाफ करें, बिहार के युवाओं पर बार-बार ये लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसा लगता है कि टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की इस सरकार की नीयत ही नहीं है. अन्यथा हमने अपने केवल 𝟏𝟕 महीने के कार्यकाल में बिना पेपरलीक के सफलतापूर्वक 𝐓𝐑𝐄-𝟏 एव 𝐓𝐑𝐄-𝟐 के तहत 𝟐 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तथा 𝟏 लाख 𝟑𝟎 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन कराई थी’.

अपने पोस्ट में यह भी लिखा, ‘साल 2024 और 2025 बीत गए, लोकसभा चुनाव हो गए, विधानसभा चुनाव हो गए, 2 मुख्यमंत्री और 4 उपमुख्यमंत्री बदल गए. समूचा मंत्रिमंडल बदला. NDA नेताओं के शहजादों को बिना चुनाव लड़े डायरेक्ट मंत्री पद बांट दिए गए. नई सरकार के गठन के 6 महीने बीत गए, लेकिन अब तक TRE-4 की वैकेंसी नहीं आई, टीआरई-4 से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है’.

शिक्षक अभ्यर्थियों ने 30 मई तक का दिया अल्टीमेटम

शिक्षक अभ्यर्थियों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा. इस बीच अब अभ्यर्थियों ने ऐलान कर दिया है. बिहार सरकार को 30 मई तक का अभ्यर्थियों ने अल्टीमेटम दिया है. स्पष्ट कहा गया है कि अगर 30 मई तक TRE 4 का विज्ञापन नहीं आया तो महाआंदोलन किया जाएगा.

छात्र नेता ने जारी किया पोस्टर

छात्र नेता खुशबू पाठक की ओर से पोस्टर जारी किया गया है. इस पोस्टर में साफ लिखा गया है, ‘अबकी बार, आर-पार’. साथ ही यह भी जिक्र किया गया है कि अगर सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं करेगी तो 1 जून को थाली बेलन-क्रांति आंदोलन किया जाएगा. एक बार फिर पटना की सड़क पर अभ्यर्थी उतरेंगे और महाआंदोलन करेंगे.

Also Read: बिहार में 9 अधिकारियों की टीम करेगी राजस्व मामलों का निपटारा, मॉनिटरिंग सेल गठित

Previous article Oppo Find X9 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा, 10x Zoom और AI फीचर्स के साथ मिलेगा अल्ट्रा एक्सपीरियंस
Next article गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे चार पियक्कड़ गिरफ्तार, गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel