[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार BPSC TRE 3: पेपर लीक के कारण रद्द हुई थी परीक्षा, अब नई डेट घोषित…

BPSC TRE 3: पेपर लीक के कारण रद्द हुई थी परीक्षा, अब नई डेट घोषित…

0
BPSC TRE 3: पेपर लीक के कारण रद्द हुई थी परीक्षा, अब नई डेट घोषित…
BPSC 70 th CCE

BPSC TRE 3: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है. इस परीक्षा का आयोजन 19 से 22 जुलाई के बीच किया जाएगा. इसके जरिए 87 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर बहाली की जाएगी. आयोग द्वारा पहले 27 से 29 जून के बीच परीक्षा आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है. बीपीएससी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

बता दें कि तीसरे चरण की भर्ती परीक्षा के लिए कई दफा तिथि में बदलाव किया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग तीसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 87 हजार 774 पदों पर नए शिक्षकों की बहाली करेगा. इसके तहत गेस्ट टीचरों की भी मौका दिए जाने का प्रावधान है. अतिथि अध्यापकों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित किए गए थे.

पेपर लीक के कारण रद्द की गई थी परीक्षा

तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए बीपीएससी की ओर से राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को किया गया था. परीक्षा दो पालियों में समाप्त हुआ था, लेकि पेपर लीक होने के कारण आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया था. अब परीक्षा का आयोजन दोबारा से किया जा रहा है.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र निर्धारित समय पर जारी किया जाएगा. बता दें कि इस प्रवेश पत्र को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे. कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी हाल टिकट डाक या अन्य माध्यमों से नहीं भेजे जाएंगे. इसलिए डाक का इंतजार न करें.

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र भी ले जाना अनिवार्य है. तीसरे चरण की परीक्षा का आयोजन एक हीं शिफ्ट में किया जाएगा. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर उन्हें नियुक्ति दे दी जाएगी.

Previous article जिला हीट वेब की चपेट में, मॉनसून की पहली वर्षा 15 तक होने की संभावना
Next article फाइल- 7- पंचायतों में नहीं चल रहा काम अधिकतर मजदूर कर गये पलायन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel