[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए BPSC ने जारी किया टाइम टेबल, 88 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए BPSC ने जारी किया टाइम टेबल, 88 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

0
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए BPSC ने जारी किया टाइम टेबल, 88 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए BPSC ने जारी किया टाइम टेबल, 88 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

BPSC TRE 3 Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शुक्रवार को तृतीय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा (TRE 3) का कार्यक्रम जारी कर दिया है. अपर सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि TRE 3 परीक्षा 19, 20 व 21 जुलाई को एकल पाली ( Single Shift ) तथा 22 जुलाई को दो पालियों में राज्य के जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी. प्रश्न पत्र लीक होने के कारण तृतीय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा को रद्द किया गया था.

इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में 28 हजार 26, मध्य विद्यालयों में 19 हजार 645, माध्यमिक विद्यालयों में 16 हजार 970 तथा उच्च माध्यमिक में 22 हजार 373 पदों पर नियुक्ति की जानी है.

कुल इतने पदों पर नियुक्ति के लिए होगी परीक्षा

इसके साथ हीं शिक्षा विभाग के विशेष विद्यालयों में 65 तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में 210, कक्षा छह से 10 में 126 तथा उच्च माध्यमिक में 359 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. तृतीय चरण की परीक्षा से कुल 88 हजार 99 पदों पर नियुक्ति होनी है.

दोपहर 12:00 बजे से होगी परीक्षा

19 जुलाई को एकल पाली में शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालयों के लिए गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू विषय के लिए दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी.

शिक्षा विभाग की कक्षा एक से पांच के लिए सामान्य, उर्दू व बांग्ला तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में सामान्य विषय के लिए 20 जुलाई को परीक्षा होगी.

21 जुलाई को शिक्षा विभाग के माध्यमिक (कक्षा नौ-10) विद्यालयों में हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं सामाजिक विज्ञान विषयों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग में कक्षा छह से 10 के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा विषयों की परीक्षा आयोजित होगी.

22 को उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 22 जुलाई को पहली पाली में सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक शिक्षा विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) विद्यालयों में सभी विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

वहीं, दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में कक्षा छह से 10 के लिए कंप्यूटर एवं संगीत व कला विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है.

Previous article Skin Care Tips: बरसात के दिनों में इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल, जानें क्या है तरीका
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में आने के बाद अभीरा को मिला ये चैलेंज, दादी सा ने चली खतरनाक चाल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel