[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार चंपारण के चयनित अधिकारियों को मिला ‘चंपारण शिक्षा रत्न’ सम्मान, सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया सम्मानित

चंपारण के चयनित अधिकारियों को मिला ‘चंपारण शिक्षा रत्न’ सम्मान, सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया सम्मानित

0
चंपारण के चयनित अधिकारियों को मिला ‘चंपारण शिक्षा रत्न’ सम्मान, सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया सम्मानित
सम्मानित करते सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं अन्य अतिथि

बेतिया से रवि ‘रंक’ की रिपोर्ट

BPSC Success Ceremony: लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल एवं चंपारण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित पश्चिम चंपारण के दर्जनाधिक अधिकारियों को ‘चंपारण शिक्षा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने चयनित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

Bettiah News: SDM, DSP समेत कई अधिकारियों का हुआ सम्मान

सम्मानित अधिकारियों में एसडीएम प्रीति तिवारी, डीएसपी अभिनव कुमार राव, आरडीओ साक्षी कुमारी, राजस्व अधिकारी आलोक कुमार, सुमित कुमार राय, सिमरन कुमारी तथा शिक्षा विभाग में कार्यक्रम पदाधिकारी पद पर चयनित कन्हैया कुमार गिरी सहित अन्य सफल अभ्यर्थी शामिल रहे. समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सभी का स्वागत किया.

सांसद ने युवाओं को दिया प्रेरक संदेश

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि चंपारण के युवाओं की यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने चयनित अधिकारियों से अपील की कि वे जहां भी सेवा दें, अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता से अपने माता-पिता, परिवार तथा जन्मभूमि चंपारण का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे अभिभावक की तरह सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे.

संघर्ष की कहानियों ने किया प्रेरित

डीएसपी पद पर चयनित अभिनव कुमार राव ने बताया कि उन्होंने 18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़कर प्रशासनिक सेवा का सपना पूरा किया. सिमरन कुमारी ने कहा कि 21 वर्ष की आयु में पहले ही प्रयास में उनका चयन राजस्व अधिकारी पद पर हुआ है. वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी बने कन्हैया कुमार गिरी ने बताया कि मजदूर पिता के बेटे होने के बावजूद उन्होंने बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल की. आरडीओ साक्षी कुमारी ने विद्यार्थियों से स्वाध्याय और नियमित मेहनत को सफलता की कुंजी बताया.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. संजय जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन कुंदन शांडिल्य, ट्रस्टी प्रतोष कुमार झा, कौशल किशोर झा तथा चंपारण फाउंडेशन के समन्वयक सच्चिदानंद ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समारोह का संचालन सच्चिदानंद ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन बामीक बरमकी ने किया.

बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, ट्रस्ट के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं में प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं.

यह भी पढ़ें: राजद(RJD) के 30वें स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव का संदेश, जारी रहेगी सामाजिक न्याय की लड़ाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel