[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार BPSC ने 68 उम्मीदवारों को किया हमेशा के लिए बैन, TRE 3 में दिया था गलत पहचान

BPSC ने 68 उम्मीदवारों को किया हमेशा के लिए बैन, TRE 3 में दिया था गलत पहचान

0
BPSC ने 68 उम्मीदवारों को किया हमेशा के लिए  बैन, TRE 3 में दिया था गलत पहचान
BPSC TRE 3

BPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के 68 कैंडिडेट्स को BPSC ने हमेशा के लिए बैन कर दिया है. आयोग के अनुसार, ये उम्मीदवार BPSC को गलत पहचान दिए थे. जिसके कारण आयोग ने यह निर्णय लिया है. कैंडिडेट्स अब किसी भी परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं, ना ही आयोग की कोई परीक्षा दे सकते हैं.

तीसरे चरण का परिणाम 16 दिसंबर को घोषित किया गया था

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण का परिणाम 16 दिसंबर को घोषित किया था. इस बार कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए 15,251 पदों पर चयनित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इसमें अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, संगीत, डांस, शारीरिक शिक्षा, और अन्य विषयों के लिए पद शामिल हैं.

27 दिसंबर को बीपीएससी ने किया था परिणाम घोषित

वहीं 27 दिसंबर को बीपीएससी ने 11वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया था. नए रोस्टर के अनुसार, शिक्षा विभाग में 19,415 नौवीं और दसवीं कक्षा के पदों पर वैकेंसी है. आयोग ने इस बार 65 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को रद्द कर दिया और 50 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर परिणाम जारी किए हैं. बीपीएससी ने 19-22 जुलाई 2024 के बीच पुनः परीक्षा आयोजित की थी, जो पहले मार्च में होनी थी, लेकिन पेपर लीक की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था. आयोग ने यह परीक्षा शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न करवाई.

Previous article Muzaffarpur News: जिले के सभी एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर, प्राइवेट वाले वसूल रहे मनमाना किराया
Next article Celebrity MasterChef: अनुपमा के अनुज ने बनाया बेस्वाद खाना, फराह खान ने टेस्ट करते ही फेंक दिया, फैंस बोले- ये क्या…
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel