[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार पटना : दिलीप जायसवाल की टीम में कार्यकर्ताओं को मिलेगी जगह, प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

पटना : दिलीप जायसवाल की टीम में कार्यकर्ताओं को मिलेगी जगह, प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

0
पटना : दिलीप जायसवाल की टीम में कार्यकर्ताओं को मिलेगी जगह, प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान
बिहार बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिलीप जायसवाल को बधाई देते पार्टी के दूसरे नेता

पटना : करीब एक साल के बाद 4 मार्च को बिहार बीजेपी को दिलीप जायसवाल के रूप में अपना पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल गया. पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपनी ताजपोशी के बाद जायसवाल ने वहां मौजूद सभी लोगों का आभार जताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें ऐसा संगठन बनाना है, जो चट्टानी एकता दिखाए. उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, जिससे संगठन और मजबूत होगा. 

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

फिलहाल सम्राट चौधरी की टीम के साथ काम कर रहे हैं जायसवाल

बता दें कि जुलाई 2024 में बिहार भाजपा की कमान संभालने वाले दिलीप जायसवाल अभी सम्राट चौधरी के समय बनी कमेटी से ही पार्टी का कामकाज कर रहे हैं. दिलीप जायसवाल ने नई कमेटी के नामों की सूची तैयार कर ली है. अब जब वह पूर्ण रूप से अध्यक्ष बन गए हैं तो वह कभी भी अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं.   

2027 तक पार्टी अध्यक्ष रहेंगे जायसवाल

इससे पहले दिलीप जायसवाल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था. उनके अलावा किसी अन्य नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया. जिसके बाद जायसवाल को निर्विरोध तौर पर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. भाजपा के संविधान के मुताबिक दिलीप जायसवाल 2027 तक प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे. 

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

इसे भी पढ़ें: Bihar: आरक्षण को लेकर आर-पार के मूड में विपक्ष और सरकार, झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel