[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार BJP MLC कैंडिडेट बनने पर क्या बोले पावर स्टार? सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ पोस्ट किया शेयर

BJP MLC कैंडिडेट बनने पर क्या बोले पावर स्टार? सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ पोस्ट किया शेयर

0
BJP MLC कैंडिडेट बनने पर क्या बोले पावर स्टार? सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ पोस्ट किया शेयर
पवन सिंह, बीजेपी नेता

Pawan Singh: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है. इनमें 9 सीटों पर 6 साल के कार्यकाल के लिए नियमित चुनाव होना है, जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. इस बीच शुक्रवार को बीजेपी और जेडीयू की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा बीजेपी नेता और भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की हो रही है.

एक्स पोस्ट पर पवन सिंह ने क्या लिखा?

बीजेपी के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम पवन सिंह का ही माना जा रहा है. एमएलसी कैंडिडेट बनने पर पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. सबसे पहले उन्होंने बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आपके विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन को जनसेवा के संकल्प में बदलने का पूरा प्रयास करूंगा’. इसके अलावा भी उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी को मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद एवं आभार’.

रवि किशन-मनोज तिवारी ने बताया छोटा भाई

पवन सिंह ने एक्स के जरिए रवि किशन और मनोज तिवारी के पोस्ट को भी रिशेयर किया. मनोज तिवारी और रवि किशन ने पवन सिंह को छोटा भाई बताया. इसके साथ ही एमएलसी कैंडिडेट बनने पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी. इसके अलावा भी पवन सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेताओं के पोस्ट को रिपोस्ट पर आभार जताया.

24 मई को खेसारी ने की थी नितिन नवीन-सम्राट चौधरी से मुलाकात

24 मई को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से खेसारी लाल यादव ने मुलाकात की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे. इस मुलाकात को लेकर चर्चा थी कि खेसारी लाल यादव अपना पाला बदलना चाहते हैं, इस वजह से कहीं ना कहीं उन्होंने दो बड़े नेताओं से मुलाकात की. लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने क्लियर किया था कि वे सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे थे. उन्होंने यह भी कहा था कि वे आरजेडी में हैं और आगे भी रहेंगे.

Also Read: राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

Previous article फलका प्रखंड में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, झुलसती गर्मी से मिली निजात
Next article विश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिलोकपुर पंचायत को ग्रीन विलेज बनाने का लिया गया संकल्प
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel