[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार ‘पार्टी मेरी मां है’, प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर बोले पवन सिंह- मैं BJP का सेवक हूं, सीएम सम्राट से भी मिले

‘पार्टी मेरी मां है’, प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर बोले पवन सिंह- मैं BJP का सेवक हूं, सीएम सम्राट से भी मिले

0
‘पार्टी मेरी मां है’, प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर बोले पवन सिंह- मैं BJP का सेवक हूं, सीएम सम्राट से भी मिले
पवन सिंह और संजय सरावगी के मुलाकात की तस्वीर

Pawan Singh: बिहार विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की ओर से पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. कैंडिडेट बनने के बाद उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने आभार जताया.

मीडिया से बात करते हुए क्या-क्या बोले?

साथ ही मीडिया से बात करते हुए एमएलसी कैंडिडेट पवन सिंह ने कहा, संजय सरावगी जी को मेरा दिल से प्रणाम है और दिल से धन्यवाद है. उन्होंने यह भी कहा, पार्टी मेरी मां है. एक बीजेपी परिवार का मैं सच्चा सेवक हूं और आजीवन रहूंगा. मेरा काम सच्चे दिल और मन से सिर्फ और सिर्फ सेवा करना है. संजय सरावगी से मुलाकात के बाद पवन सिंह सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पहुंचे.

एमएलसी कैंडिडेट बनते ही एक्स पर जताई थी खुशी

बीजेपी के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम पवन सिंह का ही माना जा रहा है. एमएलसी कैंडिडेट बनने पर पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. सबसे पहले उन्होंने बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आपके विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन को जनसेवा के संकल्प में बदलने का पूरा प्रयास करूंगा’. इसके अलावा भी उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी को मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद एवं आभार’.

बीजेपी ने इन 4 कैंडिडेट को मैदान में उतारा

शुक्रवार को बीजेपी और जेडीयू ने चार-चार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. बीजेपी की लिस्ट में पवन सिंह के अलावा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख को लगातार तीसरी बार मौका दिया गया है. पूर्णिया के अनिल कुमार ठाकुर और शीला प्रजापति को भी टिकट देकर भाजपा ने सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है.

Also Read: बिहार में अब फटाफट होगी जमीन की ई-मापी, डेपुटेशन पर भेजे जायेंगे सरकारी अमीन

Previous article Motihari News: मदरसा टीचर की साजिश नाकाम, किडनैपिंग के 36 घंटे बाद चार नाबालिग बच्चियां बरामद
Next article ‘खान सर सरेंडर नहीं करेंगे…’, वकील ने बताया आगे का पूरा प्लान, गिरफ्तार हुए तो नहीं मिलेगी जमानत
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel