[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ Biharsharif News : बिजली टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे के बाद नीचे उतरा

Biharsharif News : बिजली टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे के बाद नीचे उतरा

0
Biharsharif News : बिजली टावर पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे के बाद नीचे उतरा

हिलसा (नालंदा). हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास सोमवार को एक युवक ने 132 केवी हाइटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर इंसानियत और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश की. ठंड से परेशान और मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक करीब ढाई घंटे तक टावर के ऊपरी हिस्से पर बैठा रहा. इस दौरान वह किसी से बात नहीं कर रहा था, बल्कि हाथों से केवल इशारे कर रहा था. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित बचाने के प्रयासों में जुट गये. ग्रामीणों के लगातार समझाने और हिम्मत बंधाने के बाद हिलसा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता पायी. युवक को नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे थाने ले गयी, जहां युवक ने बताया कि उसे अपने घर का पता याद नहीं आ रहा है. पुलिस जांच में युवक की पहचान कटिहार जिले के परसोई गांव निवासी जितेंद्र के रूप में हुई. उसने बताया कि ठंड के कारण वह टावर पर चढ़ गया था और रास्ता भटक जाने के कारण वह पिछले एक महीने से नालंदा जिले में भटक रहा था. हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है और वह अपना नाम-पता सही तरीके से नहीं बता पा रहा था. पुलिस अब उसके परिजनों की तलाश कर रही है और युवक को उचित मदद देने की प्रक्रिया में जुटी है. यह घटना न केवल युवक की मानसिक स्थिति को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर एक संवेदनशील प्रयास से उसे सुरक्षित बचाया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel