प्रेम प्रसंग में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

वेना थाना क्षेत्र के कोरनामा बाजार में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने का प्रयास से जुड़ा एक मामला सामने आया है.

By SANTOSH KUMAR SINGH | May 9, 2026 10:06 PM

बिहारशरीफ. वेना थाना क्षेत्र के कोरनामा बाजार में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने का प्रयास से जुड़ा एक मामला सामने आया है.जानकारी के अनुसार एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.वही वेना थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह का कोई सुचना थाना को नही दिया गया है हालाकि विश्वस्त सुत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.