[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ महिला को बंधक बना कर लाखों की लूटपाट

महिला को बंधक बना कर लाखों की लूटपाट

0
महिला को बंधक बना कर लाखों की लूटपाट

बिहारशरीफ. बिहारथाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक घर में घुसकर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने घर में अकेली रह रही 28 वर्षीय महिला हेना परवीन को बंधक बनाकर न केवल लूटपाट की, बल्कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. बताया जाता है कि गृहस्वामी शनशुद जोहार दिल्ली में ऑप्टिकल का व्यवसाय करते हैं और उनकी पत्नी हेना परवीन पिछले एक महीने से छज्जू मोहल्ला स्थित अपने नए मकान में पेंट-पुट्टी और टाइल्स का काम करवाने के लिए रुकी हुई थीं. पीड़िता के भाई मोहम्मद शाहिद अली ने बताया कि डकैती की यह वारदात रात्री 2 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट के बीच हुई. 5 से 6 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाश घर के बाहरी छज्जे के सहारे तीसरे तल पर पहुंचे और वहां लगी लोहे की ग्रिल व खिड़की के सरिए को काटकर अंदर प्रवेश कर गए. घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने हेना परवीन को हथियारों के बल पर काबू में कर लिया और गहनों व नकदी के बारे में पूछताछ करने लगे. जब उन्होंने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह सूज गया. लुटेरों ने करीब 20 से 25 मिनट तक घर को खंगाला और अलमारी में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और पलंग के नीचे रखे पुराने पीतल के बर्तन समेत लगभग 4 से 5 लाख रुपये की सम्पत्ति लूट ली. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से हेना परवीन का मोबाइल छीन लिया और उसका सिम कार्ड निकालकर फोन को घर में ही फेंक दिया. इसके बाद उन्होंने पीड़िता को डरा-धमकाकर मेन गेट की चाबी ली और उसे बाथरूम में बंद कर मुख्य दरवाजे से फरार हो गए. पीड़िता के भाई ने बताया कि अपराधी स्थानीय मगही भाषा में बात कर रहे थे, जिससे उनके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. सदर डीएसपी-1 नुरुल हक ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है तथा साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. पुलिस ने जल्द ही मामले के उद्भेदन का भरोसा दिलाया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel