[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नगर विकास मंत्री ने की स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा

नगर विकास मंत्री ने की स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा

0
नगर विकास मंत्री ने की स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा

बिहारशरीफ. स्थानीय नगर आयुक्त कार्यालय में बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में वीडीओ कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्मार्ट सिटी बिहारशरीफ के क्रियान्वित योजनओं की समीक्षा की गई. समीक्षा बैठक में दीपक कुमार मिश्रा नगर आयुक्त -सह-प्रबंध निदेश बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी ने मंत्री नितिन नवीन को विभिन्न योजनाओं की बिंदू वार अद्यतन प्रगति से अवगत कराया. समीक्षा के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री ने निर्देश दिया कि बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के तहत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं को ससमय पूर्ण किया जाना है. पूर्ण किये गये परियोजनाओं को संबंधित विभाग को हस्तांतरण करना सुनिश्चित किया जाये. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा बीते 20 जनवरी 2023 को जिला में समाधान यात्रा के दौरान दिये गये निर्देश दिये गये थे, जिसमें बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के सड़कों एवं चौराहों का जीर्णाेद्धार तथा सुदृढ़ीकरण करने के आलोक में नगर व आवास मंत्री ने निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन नालों के अलग-बगल में गडढे की भराई, सड़क की साफ-सफाई, धूल व कीचड़ मुक्त कराना तथा जिन पथों का निर्माण नहीं हुआ है. उसमें किसी प्रकार गड्ढा है तो उसमें जीएसबी डालकर मोटरेवल करते हुए परिचालन युक्त करें. साथ ही दशहरा पर्व के पूर्व शहर की सड़कों में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें. इस ऑनलाइन बैठक में नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार, स्मार्ट सिटी के तकनीकी वरीय प्रबंधक आसिफ ग्यास, स्मार्ट सिटी तकनीकी वरीय प्रबंधक मृत्युजंय कुमार, स्मार्ट सिटी के आईटी प्रबंधक गुलरेज आलम, स्मार्ट सिटी के तकनीकी प्रबंधक अभिषेक कुमार, स्मार्ट सिटी के प्रबंधक केदारसन पात्रा, पीएमसी टीम लीडर विजय कुमार, संवेदक दयानंद प्रसाद सिन्हा शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel