[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन पकड़ाये तीन फर्जी परीक्षार्थी

मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन पकड़ाये तीन फर्जी परीक्षार्थी

0
मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन पकड़ाये तीन फर्जी परीक्षार्थी

बिहारशरीफ.

जिले में सोमवार से कड़ी सुरक्षा में माध्यमिक परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा के दूसरे दिन गणित विषय की परीक्षा में अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों से तीन फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गये हैं. इनमें से प्रथम पाली की परीक्षा में किसान कॉलेज सोहसराय परीक्षा केंद्र तथा सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज बिहारशरीफ परीक्षा केंद्र से एक- एक फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया है. इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा में भी सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज बिहारशरीफ परीक्षा केंद्र से ही एक अन्य परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है. प्रथम दिन की हिन्दी विषय की परीक्षा में भी शहर के आदर्श हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया था. जिले में कड़ी सुरक्षा मेें मैट्रिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा के दूसरे दिन भी कई परीक्षा केन्द्रों पर देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व तक ही परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद कई परीक्षार्थी अपने केन्द्रों पर देर से पहुंचते हैं. जिससे उनकी परीक्षा छुटती है.

1053 परीक्षार्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित :

मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन भी जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों से कुल 1053 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं. प्रथम पाली की परीक्षा में 524 तो द्वितीय पाली की परीक्षा में 529 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं. प्रथम पाली की परीक्षा में सर्वाधिक पटेल कॉलेज मई हिलसा से 46, केएसटी कॉलेज सोहसराय से 43, आरबी स्कूल हिलसा से 37 तथा नेशनल हाई स्कूल शेखाना से 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं. इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा में सर्वाधिक 70 परीक्षार्थी टाउन हाई स्कूल बिहारशरीफ से अनुपस्थित रहे हैं. आरबी स्कूल हिलसा से 32, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज बिहार शरीफ से 31 तथा एसयू कॉलेज हिलसा से 30 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel