जिलास्तरीय टीएलएम 3.0 मेला का किया गया आयोजन

इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर आयोजित टीएलएम 3.0 में प्रखंड स्तर से प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागी शिक्षक- शिक्षिकाएं अपने अपने प्रदर्श के साथ शामिल हुए.

By AMLESH PRASAD | January 29, 2026 10:52 PM

बिहारशरीफ. मिशन निपुण बिहार के अन्तर्गत कक्षा 01 से 05 तक के लिए टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) का निर्माण तथा विकास के लिए जिला स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का जिला स्तरीय आयोजन बुधवार को कन्या मध्य विद्यालय कमरुद्दीनगंज, बिहारशरीफ में किया गया. इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर आयोजित टीएलएम 3.0 में प्रखंड स्तर से प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागी शिक्षक- शिक्षिकाएं अपने अपने प्रदर्श के साथ शामिल हुए. उक्त आशय की जानकारी समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो शाहनवाज ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने अपनी- अपनी प्रतिभा का परिचय दिया . प्रखण्ड स्तर पर टीएलएम मेला 3.0 के अन्तर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण विज्ञान एवं उर्दू में चयनित प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विषयों में चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. निर्णायक मंडल के सदस्यों के द्वारा प्रतिभागियों का चयन किया गया. हिंदी विषय में प्रथम स्थान चंडी प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय कोलावां की शिक्षिका रीता देवी का, गणित विषय में प्रथम स्थान बिहार शरीफ प्रखंड के मध्य विद्यालय उपरावां की शिक्षिका नम्रता सिंह का, अंग्रेजी विषय में प्रथम स्थान हिलसा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेडी की शिक्षिका रश्मि राज को, उर्दू विषय में इस्लामपुर प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय मौलानाचक के शिक्षक जमीरुल हसन को, जबकि पर्यावरण एवं हम विषय में प्रथम स्थान एकंगरसराय अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोठरी की शिक्षिका सोनम कुमारी को दिया गया. निर्णायक मंडल के सदस्यों में निपुण शिक्षक अभिनव कुमार सहित निपुण प्रशिक्षक, डायट नूरसराय के व्याख्याता सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ मौजूद थे.