[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ केंद्रीय विद्यालय हरनौत में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

केंद्रीय विद्यालय हरनौत में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

0
केंद्रीय विद्यालय हरनौत में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

बिहारशरीफ. हरनौत रेल कारखाना परिसर में स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता रेल कारखाना के सीडब्ल्यूएम सह समिति के अध्यक्ष आरआर प्रताप ने किया. वहीं स्कूल के प्राचार्य सह समिति के सदस्य सचिव चन्द्र भूषण कुमार ने बताया कि बैठक में विद्यालय के वार्षिक बजट( 2025-26 व 2026-27), शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की. साथ ही विद्यार्थियों में बढ़ते मोबाइल के दुरुपयोग, सुरक्षित आवागमन, समय पर विद्यालय पहुंचने एवं प्रस्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों के हित में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अभिभावकों से निरंतर संपर्क स्थापित कर विद्यार्थियों से संबंधित समस्याओं पर काउंसलिंग की जाएगी. साथ ही विद्यार्थियों के नैतिक एवं चारित्रिक विकास हेतु इंटर-हाउस प्रतियोगिताएं, विशेषज्ञ व्याख्यान तथा मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे. कहा स्कूल में प्रथम से 12वीं तक तकरीबन सौ छात्र-छात्राओं का नामकन है. जिसमें अभिभावक प्रतिनिधि पूजा प्रिया ने स्कूल डायरी में गृहकार्य एवं महत्वपूर्ण सूचनाएं नियमित रूप से देने का सुझाव दिया. जिसको लेकर समिति के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के विचारों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं संरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया. उन्होंने कमजोर शैक्षणिक प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. जिसको लेकर हमने (प्राचार्य श्री कुमार ) ने भी बैठक में प्राप्त सभी सुझावों को लागू करने का आश्वासन दिया तथा समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत 3 एवं 7 फरवरी को विद्यार्थियों के लिए श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र, इको पार्क / चिड़ियाघर, पटना भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी भी दी, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की. मौके पर शिक्षाविद बीजू थॉमस (प्राचार्य, संत पॉल इंग्लिश स्कूल), नामित अध्यक्ष संजीव कुमार त्रिवेदी (एपीओ, रेल कारखाना), अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में पूजा प्रिया एवं सुनील कुमार, एससी/एसटी प्रतिनिधि डॉ. अमृत कुमार सत्यपाल (चिकित्सा पदाधिकारी, नौबतपुर, पटना), शिक्षक प्रतिनिधि सूर्यकांत सिन्हा (टीजीटी कार्य अनुभव), एसजीइडब्ल्यूसीसी अध्यक्ष रविकांत कुमार (शाखा प्रबंधक, एसबीआई हरनौत) सहित कोचिन (पीजीटी गणित), संगीता (टीजीटी संस्कृत), अनिमेष (टीजीटी सामाजिक विज्ञान) एवं प्रवीण (टीजीटी हिन्दी) भी शामिल रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel