[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ पटना-नवादा इएमयू का होगा ठहराव

पटना-नवादा इएमयू का होगा ठहराव

0
पटना-नवादा इएमयू का होगा ठहराव

शेखपुरा. नवादा -पटना के बीच चलने वाली फास्ट ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का ठहराव कोसुम्भा रेलवे हॉल्ट पर भी होगा. सांसद विवेक ठाकुर के प्रयास से इसमें बड़ी सफलता मिली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के ठहराव पर सहमति प्रदान कर दी है. ट्रेन ठहराव का आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. जानकारी के अनुसार पटना–नवादा ईएमयू पैसेंजर ट्रेन संख्या 63389 और 63390 के कुसुंभा रेलवे हॉल्ट पर ठहराव की मांग लंबे समय से स्थानीय यात्रियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही थी. इसी मांग को लेकर सांसद विवेक ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर आग्रह किया था, जिसके बाद रेल मंत्री ने ट्रेन के ठहराव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी. इस ट्रेन के कुसुंबा हॉल्ट पर रुकने से शेखपुरा जिले के कुसुंभा और आसपास के कई गांव के स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. खासकर पटना आने-जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और वे सीधे अपने नजदीकी हॉल्ट से यात्रा कर सकेंगे. इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी. सांसद के इस पहल की लोग प्रशंसा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel