[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ तीन माह से एकसारा पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह ठप

तीन माह से एकसारा पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह ठप

0
तीन माह से एकसारा पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह ठप

बिहारशरीफ. बेन प्रखंड अंतर्गत एकसारा पंचायत सरकार भवन में बीते तीन माह से पंचायत सचिव की पदस्थापना नहीं होने के कारण पंचायत की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. पंचायत सचिव के अभाव में जन्म-मृत्यु पंजीयन, आवास, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित ग्राम कचहरी के सभी कार्य ठप पड़े हुए हैं, जिससे आम ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि नवंबर 2025 में एकसारा पंचायत के पंचायत सचिव अजीत शर्मा सेवानिवृत्त हो गए थे. इसके बाद से अब तक न तो नए पंचायत सचिव की नियुक्ति की गई और न ही किसी अन्य पंचायत सचिव को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. परिणामस्वरूप पंचायत सरकार भवन में सन्नाटा पसरा रहता है और ग्रामीण निराश होकर लौटने को मजबूर हैं. परेशान ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार बेन प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत मुखिया से गुहार लगाई. इस पर पहल करते हुए बेन बीडीओ ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में दो बार जिला पंचायती राज विभाग को पत्र लिखकर खैरा पंचायत के सचिव रोहित राज को एकसारा पंचायत का अतिरिक्त प्रभार देने की अनुशंसा की. इधर, जनवरी 2026 में एकसारा पंचायत की मुखिया स्वीरी देवी ने भी जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र भेजकर सेवानिवृत्त पंचायत सचिव अजीत शर्मा के स्थान पर किसी अन्य पंचायत सचिव को अतिरिक्त पदभार देने की मांग की है. बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है. स्थिति से आक्रोशित ग्रामीण अब जिला पदाधिकारियों के समक्ष गुहार लगाने की तैयारी में हैं और शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिव की नियुक्ति या अतिरिक्त प्रभार जल्द नहीं दिया गया तो पंचायत के आवश्यक कार्य लंबे समय तक बाधित रहेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel