[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ सारे थाना क्षेत्र में भैंस चोरी का एक आरोपित गिरफ्तार, वैन जब्त, दो फरार

सारे थाना क्षेत्र में भैंस चोरी का एक आरोपित गिरफ्तार, वैन जब्त, दो फरार

0
सारे थाना क्षेत्र में भैंस चोरी का एक आरोपित गिरफ्तार, वैन जब्त, दो फरार

अस्थावां. सारे थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने भैंस चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने मौके से एक मैक्सी वैन सहित चोरी की गयी एक भैंस बरामद की है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अम्बाबिघा मोड़ की ओर से एक संदिग्ध मैक्सी वैन आ रही है. पुलिस वाहन को देखते ही वैन चालक भागने लगा. इस दौरान वैन पर सवार दो अन्य व्यक्ति फरार हो गए, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान वैन से एक भैंस बरामद की गई. पूछताछ में चालक ने अपना नाम मोहम्मद राजा, पिता मोहम्मद शकील, निवासी अकबरपुर गांव (बाढ़ थाना क्षेत्र) बताया. आरोपित ने स्वीकार किया कि वह जयरामपुर थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव से भैंस चोरी कर उसे ले जा रहा था. इस मामले से जुड़े गांवों में पहले भी भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. गिलानी गांव के पशुपालक बुधन पंडित, जनार्दन दाढ़ी, रामबालक यादव एवं कंचन देवी ने बताया कि लगभग दस माह पूर्व उनके गांव से भी दो भैंसों की चोरी हुई थी. चोरों ने वारदात के दौरान घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से कुंडी लगाकर भैंस चोरी कर ली थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला.

वहीं, बढ़नपुरा गांव निवासी पशुपालक स्व रामविलास यादव के पुत्र संजय यादव ने बताया कि घटना की रात लगभग दो बजे वह अपनी भैंस की खोजबीन कर रहे थे. शुक्रवार सुबह जब सारे थाना में चोरी की भैंस बरामद होने की सूचना मिली, तो कई पशुपालक अपनी चोरी गयी भैंस की पहचान के लिए थाने पहुंचे. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा फरार दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel