[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा मिस्त्री झुलसा

ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा मिस्त्री झुलसा

0
ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा मिस्त्री झुलसा

प्रतिनिधि, राजगीर मलमास मेला क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़कर काम कर रहा एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गयी. हाइड्रा मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायल मिस्त्री को नीचे उतारा गया और अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया. घायल बिजली मिस्री की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचिया गांव निवासी विजय सिंह के 30 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बंटी कुमार बिजली विभाग के ठेकेदार धुरंजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह के अधीन मानव बल के रूप में कार्यरत था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलमास मेला क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर पर लाइन चालू रहने के दौरान ही वह ऊपर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट बिजली की चपेट में आ गया. करेंट लगते ही तेज धमाके और चिंगारी के साथ वह पोल पर ही झुलस गया. हादसे में उसके दोनों पैर, हाथ, चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग भयभीत हो गए. शुरुआत में लोगों को लगा कि मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई है. स्थानीय लोगों और कर्मियों ने हाइड्रा मशीन की सहायता से उसे नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया.इसी दौरान घायल मिस्त्री को होश आया और वह दर्द से बाप रे-बाप रे चिल्लाने लगा, जिसे सुनकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे. इधर, बिजली विभाग के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि एक तरफ के ट्रांसफार्मर का शटडाउन लिया गया था, लेकिन संभवतः मिस्त्री दूसरे ट्रांसफार्मर की लाइन की चपेट में आ गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घायल व्यक्ति बिजली विभाग का नियमित कर्मचारी नहीं, बल्कि ठेकेदार के अधीन कार्यरत कर्मी था. घटना के बाद मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बिजली कार्यों में बरती जा रही सावधानियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. बताते चने की एक दिन पूर्व ही बिजली विभाग के एमडी मलमास मेला की तैयारी को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक किए थे. और तैयारी का जायजा लेने के बाद लोगों को कई दिशा निर्देश भी दिया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel