[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ रामबाबू धर्मशाला बचाने को संघर्ष समिति गठित

रामबाबू धर्मशाला बचाने को संघर्ष समिति गठित

0
रामबाबू धर्मशाला बचाने को संघर्ष समिति गठित

हिलसा. भू माफियाओं के खिलाफ रामबाबू धर्मशाला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला परिसर में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सदन प्रसाद ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता आर्यन आर्क ने किया. बैठक में रामबाबू धर्मशाला बचाओ संघर्ष समिति का गठन करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया. बैठक के बाद उपस्थित लोगों ने कहा कि रामबाबू ऐसे महान समाजसेवी थे जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के उद्देश्य से कई संस्थानों की स्थापना की थी. आरोप लगाया गया कि वर्तमान समय में भू माफिया अवैध दस्तावेज तैयार कर उनकी कृतियों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि पहले रामबाबू द्वारा स्थापित अस्पताल पर कब्जे की और अब धर्मशाला की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है. वक्ताओं ने दावा किया कि धर्मशाला बिहार राज्य न्यास बोर्ड से निबंधित है, इसके बावजूद भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज के सहारे उसकी रजिस्ट्री करा ली गई. उन्होंने कहा कि रामबाबू की संस्थाओं को बचाने के लिए हिलसा की जनता अब जाग चुकी है और बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है. बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति की पांच सदस्यीय टीम बिहार राज्य न्यास बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर धर्मशाला की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगी. साथ ही कथित फर्जी रजिस्ट्री को रद्द कराने के लिए जिला प्रशासन से मुलाकात कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी. इस मौके पर विमलेश कुमार उर्फ भोलू, रजनीश कुमार उर्फ फोनु, अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, अशोक कुमार, विनोद कुमार, दिनेश यादव, शशि कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, कमलेश प्रसाद, निर्देश कुमार, प्रफुल पटेल, विनोद चंद्रवंशी, दिनेश पांडे, अजय कुमार, रिशू पटेल, रिचु कुमार, रूपेश पटेल, कुंदन कुमार आदि मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel