[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ न बैंड-बाजा, न बराती, मास्क लगा दूल्हा-दुल्हन ने की शादी

न बैंड-बाजा, न बराती, मास्क लगा दूल्हा-दुल्हन ने की शादी

0
न बैंड-बाजा, न बराती, मास्क लगा दूल्हा-दुल्हन ने की शादी

शेखपुरा : लाॅकडाउन के दौरान जिले के बरबीघा निवासी गौरव कुमार ने अनोखे अंदाज में शादी रचायी. उसने नवादा के हिसुआ की श्वेता कुमारी के साथ सात फेरे लिये. न कोई बरात और न ही कोई बैंड-बाजा. जिला प्रशासन से अनुमति लेकर दूल्हा व दुल्हन परिणय सूत्र में बंध गये. दरअसल, 15 अप्रैल को हिसुआ के अंदर बाजार काली स्थान निवासी लड़की श्वेता कुमारी और शेखपुरा जिले के बरबीघा थाने के झंडा चौक के हनुमान गली निवासी गौरव कुमार की शादी निर्धारित थी, लेकिन लाॅकडाउन की अवधि बढ़ा दिये जाने के कारण मुश्किलें आ गयीं. लिहाजा, लड़के ने डीएम इनायत खान को अर्जी दी थी.

जिला प्रशासन के आदेश के बाद सैनिटाइजर के साथ निकले और हिसुआ में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए दोनों सादे माहौल में परिणय सूत्र में बंध गये. उनके साथ तीन बराती शरीक होने आये थे. यहां आने के बाद वर-वधू को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. बधाई देने वाले भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर रहे हैं. बताया गया कि इनकी शादी पिछले साल से टल रही थी. आगे के दिनों में शुभ मुहूर्त नहीं रहने के कारण लॉकडाउन के बीच ही सादगी से शादी संपन्न किया गया. इस शादी की यहां खूब चर्चा हो रही है.

Previous article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang )17 April 2020 : जानें आज के पंचांग में आज के शुभ मुहूर्त व अशुभ समय के बारे में
Next article 47 हड़ताली शिक्षकों की मौत पड़ेगी महंगी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel