पिता की हत्या के आरोप में पुत्र गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के लक्षणा गांव में एक कलयुगी बेटे के द्वारा पिता की लाठी से पीट कर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 26, 2024 10:05 PM
शेखपुरा. नगर थाना क्षेत्र के लक्षणा गांव में एक कलयुगी बेटे के द्वारा पिता की लाठी से पीट कर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया की लक्षणा गांव के राजकुमार मांझी की हत्या के मामले में मृतक के बेटे जितेन्द्र मांझी को गिरफ्तार किया गया है. बच्चों के बीच विवाद में पिता के दखल देने से आक्रोशित बेटे ने ताड़ के डंडा से अपने पिता के सिर पर प्रहार कर दिया था.जिससे उसकी मौत हो गई थी. छापामार दल में पुलिस निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार और सहायक अवर निरीक्षक बृजमोहन सिंह शामिल थे.बुधवार की रात राजकुमार मांझी कि हत्या कर दी गई थी और इसका आरोप बेटे पर लगा था.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:00 AM
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 9:46 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 7:40 PM
July 6, 2026 7:00 PM
July 6, 2026 4:38 PM
July 6, 2026 3:10 PM
July 6, 2026 1:17 PM
July 6, 2026 1:29 PM
