[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डयूटी से गायब कर्मियों से मांगा शोकॉज

सदर अस्पताल में डयूटी से गायब कर्मियों से मांगा शोकॉज

0
सदर अस्पताल में डयूटी से गायब कर्मियों से मांगा शोकॉज

बिहारशरीफ. मॉडल सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने मंगलवार की देर रात अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में भारी अव्यवस्था पाया. दरअसल, निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल के प्रतिबंधित क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों के अवैध प्रवेश और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने की शिकायतों का सत्यापन करना था, लेकिन इस दौरान ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मियों की पोल खुल गई. निरीक्षण के दौरान उपाधीक्षक ने पाया कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड अपनी निर्धारित जगहों पर रहने के बजाय इमरजेंसी वार्ड में एक ही जगह झुंड बनाकर जमा थे, जबकि कई संवेदनशील पॉइंट्स पर एक भी गार्ड मौजूद नहीं था। इसी तरह वार्ड बॉय भी अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए. डॉ. राजीव रंजन ने इस स्थिति पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ओर से भारी निवेश के बावजूद कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हैं. उन्होंने ड्यूटी में कोताही बरतने वाले सभी वार्ड बॉय और गार्ड्स को शो-कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया है. साथ ही सुरक्षा एजेंसी की लापरवाही की जानकारी सिविल सर्जन को देने की बात कही है. अस्पताल की भीतरी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पर पता चला कि वार्डों में बेड पर चादरें अस्त-व्यस्त थीं और इमरजेंसी वार्ड में कंबल इधर-उधर फेंके हुए थे. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इमरजेंसी, एसएनसीयू और नर्सिंग स्टेशनों पर डॉक्टर और नर्स अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद पाए गए. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में तेज आवाज में संगीत बजने का मामला भी सामने आया, जिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपाधीक्षक ने पुलिस को बुलाकर इसे बंद करवाया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel