[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ सिलाव में भूमि विवाद में हुई गोलीबारी, हताहत नहीं

सिलाव में भूमि विवाद में हुई गोलीबारी, हताहत नहीं

0
सिलाव में भूमि विवाद में हुई गोलीबारी, हताहत नहीं

सिलाव. स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित पुरानी भुई रोड में शनिवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई़ गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग भयभीत होकर अपने-अपने घरों और दुकानों में दुबक गए, जबकि कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं. स्थानीय लोगों के अनुसार देर शाम दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. इसी दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं. गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सहमे नजर आए. घटना की सूचना तत्काल स्थानीय सिलाव थाना को दी गयी, लेकिन लोगों का आरोप है कि थाना पुलिस मौके पर पहुंचने में देर कर रही थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी नालंदा पुलिस अधीक्षक भरत सोनी, राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार तथा इंस्पेक्टर संजय कुमार को दी. सूचना मिलते ही डीएसपी सुनील कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. सिलाव डीह के निवासी रविन्द्र सिंह ने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि मेरे पूर्वज 30 साल पहले जमीन लेकर कब्जा किए थे और मैं उस पर खेती करता आ रहा हूँ. कुछ भुमाफियाओं की नजर उस जमीन पर थी. शनिवार को देर शाम वे जमीन पर कब्जा करने आए और दहशत फैलाने के लिए करीब 30 राउंड गोली फायर की़ इसकी सूचना हमने पुलिस को दी. इस संबंध में थाने में दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel