[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ शेखपुरा में कार्यपालक सहायकों का बड़े पैमाने पर तबादला, डीएम के आदेश पर कई विभागों में फेरबदल

शेखपुरा में कार्यपालक सहायकों का बड़े पैमाने पर तबादला, डीएम के आदेश पर कई विभागों में फेरबदल

0
शेखपुरा में कार्यपालक सहायकों का बड़े पैमाने पर तबादला, डीएम के आदेश पर कई विभागों में फेरबदल
शेखपुरा जिलाधिकारी

Sheikhpura News: शेखपुरा जिला प्रशासन द्वारा जून माह में सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों की बड़ी संख्या में तबादला किया गया है. जिलाधिकारी शेखर आनंद के आदेश से अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय की मनीषा कुमारी का तबादला अनुमंडल कार्यालय से प्रखंड आपूर्ति कार्यालय चेवाड़ा किया गया है. इसी प्रकार मृत्युंजय कुमार का घाटकुसुंभा से शेखोपुरसराय, मुकेश कुमार का चेवाड़ा से बरबीघा, मंजू कुमारी का प्रखंड आपूर्ति कार्यालय शेखपुरा से अरियरी, सनीष कुमार का शेखोपुरसराय से अनुमंडल कार्यालय शेखपुरा, मुन्ना कुमार का बरबीघा से शेखपुरा और पिंटू कुमार का अरियरी से घाटकुसुंभा किया गया है.

प्रधान लिपिक, जनसेवक और कंप्यूटर ऑपरेटर भी बदले गए

इसी प्रकार जनसेवक फरगव शहूद को अरियरी से बरबीघा, मंटू चौधरी को शेखपुरा, मदन पासवान को चेवाड़ा, प्रधान लिपिक विजय कुमार बरनवाल को प्रखंड कार्यालय अरियरी से अंचल कार्यालय अरियरी, उपेंद्र कुमार को बरबीघा प्रखंड से अंचल, मुरली मनोहर को भू-अर्जन से जिला निर्वाचन कार्यालय, संजय कुमार को जिला निर्वाचन कार्यालय, कुमारी अन्नू प्रभा को सामान्य शाखा से अनुमंडल कार्यालय, प्रसेनजीत कुमार को अनुमंडल कार्यालय से प्रखंड कार्यालय, राजकुमार सिंह को अंचल कार्यालय घाटकुसुंभा से प्रखंड कार्यालय तथा जितेन्द्र कुमार झा को भू-अर्जन से निलाम वाद शाखा में किया गया है. इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर नीरज कुमार को पशु चिकित्सालय बरबीघा से चेवाड़ा, रमेश कुमार को चेवाड़ा से अरियरी और उत्तम पासवान को अरियरी से बरबीघा पदस्थापित किया गया है.

पंचायत रोजगार सेवकों और आवास सहायकों का नया पदस्थापन

इसी प्रकार पंचायत रोजगार सेवक शिवनंदन प्रसाद को चेवाड़ा से शेखपुरा, मनोज कुमार को शेखपुरा से घाटकुसुंभा, रामप्रवेश प्रसाद को शेखपुरा कारे से गव्य, विनोद कुमार चौधरी को डीहकुसुंभा से माफो, राजकुमार प्रसाद को घाटकुसुंभा से चोढ़दरगाह, सुबोध कुमार दास को चोढ़दरगाह से शेखपुरा कारे, अजय प्रकाश रजक को डीहा से लोहान, लव कुमार को गव्य से चकंदरा, प्रदीप कुमार चौधरी को कैथवां से डीहा और कुशेश्वर रविदास को भदौंसी से कोसरा पंचायत में भेजा गया है. तबादला आदेश के तहत ग्रामीण आवास सहायक मनीष कुमार को छठियारा से डीहकुसुंभा, अशोक कुमार को डीहकुसुंभा से छठियारा तथा बबलू कुमार को ग्रामीण विकास अभिकरण से सियानी भेजा गया है.

मनरेगा और पीएम आवास योजना के कर्मियों को भी नए निर्देश

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्यरत कार्यपालक सहायक विनोद कुमार को बरबीघा से शेखपुरा और रामलाल पासवान को शेखपुरा से बरबीघा पदस्थापित किया गया है. मनरेगा के तहत कार्यरत कार्यपालक सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार का तबादला बरबीघा से चेवाड़ा तथा कन्हैया कुमार का चेवाड़ा से बरबीघा किया गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल से कार्यालयों की कार्यशैली में पारदर्शिता आने की उम्मीद है. बड़ी संख्या में तबादला किए गए इन सभी संबंधित कर्मियों को जिला प्रशासन की ओर से बिना किसी ढिलाई के तत्काल अपने नए निर्धारित स्थान पर योगदान देने का कड़ा आदेश जारी किया गया है.

Also Read: शेखपुरा: कोर्ट ने अस्पताल अधीक्षक को किया तलब, कहा–न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel