[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ राजगीर से कोडरमा भाया तिलैया आज से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

राजगीर से कोडरमा भाया तिलैया आज से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

0
राजगीर से कोडरमा भाया तिलैया आज से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

राजगीऱ राजगीर से कोडरमा का सीधा रेल संपर्क सोमवार पूर्णिमा से आरंभ हो जाएगा. इससे पर्यटन के क्षेत्र में लाभ होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसकी सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. दानापुर से राजगीर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन तक किया गया है. 13 जनवरी से 31 मार्च तक यह ट्रेन अब 03322/03321 बनकर राजगीर से झारखंड के कोडरमा और कोडरमा से राजगीर तक चलेगी. इस दौरान इस रेलगाड़ी का परिचालन 78 ट्रिप किया जायेगा. विस्तारित करने के बाद अब राजगीर सीधे रूप से झारखंड कोडरमा से जुड़ जाएगा. अभी तक एक भी ट्रेन राजगीर से झारखंड के लिए नहीं चल रही थी. रेलवे सूत्रों ने बताया कि राजगीर से यह ट्रेन नियमित रूप से कोडरमा के लिए 10:55 बजे खुलेगी और 2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी. इसी तरह उसी दिन शाम तीन बजे कोडरमा से खुलकर शाम 5:50 बजे राजगीर पहुंचेगी. फिर राजगीर से राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस बनकर दानापुर के लिए 17:50 बजे प्रस्थान करेगी. राजगीर स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि राजगीर से यह एक्स्प्रेस रेलगाड़ी 10:55 बजे स्पेशल ट्रेन बनकर कोडरमा के लिए प्रस्थान करेगी. इस रेलगाड़ी की समय सारिणी में बदलाव किया गया है. यह ट्रेन राजगीर से 10:55 बजे खुलेगी और शाम 17:50 पुनः राजगीर वापस आएगी. इस रेलगाड़ी का ठहराव राजगीर के बाद नटेसर, तिलैया पहाड़पुर, गुरुपा, गुझंडी के बाद कोडरमा है. कोडरमा से फिर इसी रास्ते यह ट्रेन लौटेगी. 17:50 बजे राजगीर से खुलकर नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ, वेना, हरनौत, बख्तियारपुर जंक्शन, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, गुलजारबाग, राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना जंक्शन होते दानापुर 21:15 पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी के ठहर व समय में संशोधन किया गया है. इस रेलगाड़ी में एसी 3 टियर -01, एसी चेयर कार एक, सामान्य बोगियों की संख्या 19 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel