21 से 24 मई तक सरमेरा में होगी पूजा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सरमेरा प्रखंड में परनावां धाम मेला के सफल आयोजन के लिए ऑडिटोरियम में परनावां धाम समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

By Prabhat Khabar News Desk | April 26, 2024 10:02 PM

बिहारशरीफ/ सरमेरा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सरमेरा प्रखंड में परनावां धाम मेला के सफल आयोजन के लिए ऑडिटोरियम में परनावां धाम समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. सरमेरा प्रखंड के परनावां धाम बाबा महतो साहब मंदिर में 21 मई से 24 मई 2024 तक पूजा व मेला कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई, विधि व्यवस्था, पेयजल, लाइटिंग, शौचालय, अग्निशमन दस्ता, स्वास्थ सेवा, एम्बुलेंस आदि की समुचित व्यवस्था का ससमय सुनिश्चित की जाए.उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के तहत मेला का परमिशन आयोजक निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि परनावां तालाब की साफ-सफाई तथा सिढी निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए. मेला में आम लोगों के आवासन की सुविधा के लिए गेस्ट हाउस में व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मेला एवं पूजा के सफल आयोजन के लिए विधि व्यवस्था संधारण को ध्यान में रखते हुए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित पूजा समिति के अध्यक्ष, सदस्य गण आदि उपस्थित थे.इस अवसर पर बीडीओ राजीव कुमार, सीओ सबीना खातून, थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव एवं सीआई गोविंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है