[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ आभूषण समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

आभूषण समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

0
आभूषण समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

इस्लामपुर. नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या आठ स्थित एक सूनसान घर को देखकर अज्ञात चोरों ने घर से नकद, आभूषण समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. घर का ताला तोड़कर घटना का अंजाम दिया गया.घटना के संबंध में पीड़ित गृहस्वामी भानु चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूरे परिवार के साथ अपने घर में ताला लगाकर मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुत्र के यहां गये थे. 2 जुलाई की शाम को जब अपने घर अतासराय वापस लौटे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गये तो होश उड़ गये. घर के अंदर सारे कमरे का ताला टूटा हुआ था. और कमरे में रखे दो गोदरेज एवं चार बक्सा का ताला तोड़कर उसमे रखे तेईस सौ रूपये नकद समेत करीब एक लाख पचास हजार रूपये का सोने का आभूषण के साथ घर मे पीतल का बर्तन , बैंक पासबक , एटीएम समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान अज्ञात चोरों ने चुरा ली है. इस मामले में गृहस्वामी भानु चंद्र मिश्रा के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया है . पुलिस लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की छानबीन करने में लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel