[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ बिहारशरीफ के टाउन हॉल में आज ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह’: जिले के 800 से अधिक मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

बिहारशरीफ के टाउन हॉल में आज ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह’: जिले के 800 से अधिक मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

0
बिहारशरीफ के टाउन हॉल में आज ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह’: जिले के 800 से अधिक मेधावी छात्र होंगे सम्मानित
बिहारशरीफ टाउन हॉल

नालंदा से कुमार उज्जवलानंद गिरि की रिपोर्ट

Prabhat Khabar Pratibha Samman Samaroh 2026 Nalanda: नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ की शैक्षणिक धरती पर आज मेधा का एक बड़ा और ऐतिहासिक महाकुंभ जुटने जा रहा है. अग्रणी दैनिक अखबार ‘प्रभात खबर’ की ओर से जिले के प्रतिभावान और होनहार छात्र-छात्राओं के सम्मान में आद भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन शहर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में किया जा रहा है. इस गरिमापूर्ण मंच से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक (10वीं) तथा इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सार्वजनिक रूप से पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा.

Image 1591
प्रतिभा सम्मान समारोह 2026

286 स्कूलों के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया गया आमंत्रित

इस गरिमापूर्ण समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिले के शैक्षणिक विकास को गति देने के उद्देश्य से नालंदा के लगभग 286 माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रत्येक स्कूल से तीन-तीन टॉपर्स (स्कूल टॉपरों) को इस भव्य मंच पर आमंत्रित किया गया है.

मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के माननीय सांसद कौशलेंद्र कुमार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वे अपने हाथों से होनहार बच्चों को मेडल (पदक) और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनका हौसला बढ़ाएंगे. इसके अलावा, शिक्षा क्षेत्र के प्रसिद्ध मोटीवेटर और करियर काउंसलर भी बच्चों को आगामी सुनहरे भविष्य के निर्धारण और करियर चयन में उनका मार्गदर्शन करेंगे.

Image 1592
प्रतिभा सम्मान समारोह 2026

सुबह 9:00 बजे से शुरू हो जाएगा रजिस्ट्रेशन,ओरिजिनल मार्कशीट लाना अनिवार्य

प्रभात खबर पिछले एक दशक (10 वर्षों) से नालंदा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मेधावी बच्चों के हौसले को उड़ान देने का निरंतर कार्य कर रहा है. रविवार को आयोजित हो रहे इस समारोह में 800 से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के भाग लेने की उम्मीद है. समारोह की संवेदनशीलता को देखते हुए सुबह लगभग 9:00 बजे से ही आमंत्रित छात्र-छात्राओं का ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेधावियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ परीक्षा का आधिकारिक मार्कशीट (अंक पत्र) लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि सत्यापन सुचारू रूप से हो सके.

Image 1593
प्रतिभा सम्मान समारोह 2026

शिक्षा और उद्योग जगत के इन प्रतिष्ठित संस्थानों का मिल रहा है सहयोग

इस बड़े और राज्यस्तरीय आयोजन को सफल बनाने में देश और प्रदेश के कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक और औद्योगिक संस्थानों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई है. कार्यक्रम के प्रायोजकों (Sponsors) की पूरी आधिकारिक सूची इस प्रकार है:

  • टाईटल स्पॉन्सर: मानव रचना
  • मेन स्पॉन्सर: शारदा यूनिवर्सिटी
  • एकेडमिक पार्टनर: इंपैक्ट
  • एजुकेशन पार्टनर: इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, पटना
  • नॉलेज पार्टनर: टीसीएच एडुर्सव
  • पावर्ड बाय: ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी
  • मेडल स्पॉन्सर: गोल एजुकेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  • एसोसिएट पार्टनर: केके यूनिवर्सिटी (बेरौटी, बिहार शरीफ), कैंब्रिज ग्रुप ऑफ स्कूलस (बिहार शरीफ), कल्याण (बिहार शरीफ/ नवादा), परविंदर इंटरप्राइजेज (निदेशक – अरविंद कुमार सिन्हा).
  • को-स्पॉन्सर: मंगलायतन यूनिवर्सिटी, केएसटी कॉलेज (सलेमपुर, सोह सराय, नालंदा), ज़ेपी ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन (बियावानी, बिहारशरीफ), महाबोधि ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन (नालंदा), एरिस्टोटल बायोलॉजी (धनेश्वर घाट, बिहारशरीफ), सेंट जोसेफ एकेडमी (खंदकपर, बिहार शरीफ), मानस भूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नालंदा), संस्कार आरएस स्कूल (सिंगारहाट, सोहसराय), और लक्ष्मी ट्रैक्टर्स (चकरसलपुर, बिहारशरीफ़).

Also Read : ATM से नहीं निकला कैश तो हो जाएं सावधान! नालंदा में स्टील प्लेट गैंग के दो बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

नालंदा में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट: 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश की चेतावनी

Previous article श्रावणी मेला शुरू होने में सिर्फ 31 दिन बाकी, लेकिन अजगैवीनाथ घाट पर अधूरी तैयारियों ने बढ़ाई चिंता
Next article नवादा सदर अस्पताल की इमरजेंसी का 24 घंटे का रोस्टर जारी, जानें डॉक्टरों के नाम
Avatar Of Aditya Kumar Ravi
बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार रवि को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। वे साहित्य, ग़ज़ल और कविता से गहरा लगाव रखते हैं। किताबों के साथ-साथ वे खेल के भी शौकीन हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फुर्सत के समय में उन्हें फ़िल्में देखना पसंद है। राजनीति को वे बहुत करीब से देखते और समझते हैं, इसलिए वे खुद को राजनीति का एक समर्पित छात्र मानते हैं। पत्रकारिता आदित्य का जुनून है और वे ज़मीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर गहराई से की जाने वाली खोजी खबरों और आंकड़ों पर आधारित डेटा स्टोरीज पर काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूज़ एंकरिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन का भी व्यावहारिक ज्ञान है। आदित्य के पास 'दैनिक भास्कर' के साथ काम करने का अनुभव है। फिलहाल, वे 'प्रभात खबर' में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहाँ फील्ड से आने वाली खबरों को संवारने और उन्हें वेबसाइट पर पाठकों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel