[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ 35 लाख रुपये के धान गबन के मामले में पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक गिरफ्तार

35 लाख रुपये के धान गबन के मामले में पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक गिरफ्तार

0
35 लाख रुपये के धान गबन के मामले में पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक गिरफ्तार

बिहारशरीफ.

इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत रानीपुर पैक्स के अध्यक्ष सच्चिदानंद कुमार सिंह तथा प्रबंधक पंकज कुमार को इस्लामपुर थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को धान के गबन के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. एक दिन पूर्व ही बुधवार को प्रभात खबर बिहारशरीफ के द्वारा 35 लाख रुपये के धान के गबन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. खबर प्रकाशित होने के बाद इस्लामपुर थाना पुलिस हरकत में आयी और गुरुवार को ही पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला खरीफ विपणन मौसम 2022-23 में 169.156 मीट्रिक टन धान के गबन से जुड़ा हुआ है. इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2022-23 में रानीपुर पंचायत पैक्स के द्वारा पंचायत के किसानों से कुल 550 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी थी. पैक्स अध्यक्ष के द्वारा लगभग 377.74 मीट्रिक टन धान के समतुल्य सीएमआर एसएफसी को हस्तांतरित कर दिया गया था. शेष 169.156 मीट्रिक टन धान की सीएमआर उनके द्वारा जमा नहीं करायी गयी थी. बार-बार विभागीय निर्देश के बावजूद उन्होंने सीएमआर जमा नहीं कराया. जब प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के द्वारा पैक्स गोदाम का भौतिक निरीक्षण किया गया तो वहां भी धान नहीं पाया गया था. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के द्वारा तात्कालिक जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश पर 29 सितंबर 2023 को ही प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. तभी से विभाग द्वारा उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद की जा रही थी. प्रभात खबर समाचार पत्र में यह खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस द्वारा पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि 169.156 मीट्रिक टन धान की कीमत लगभग 34 लाख 93 हजार 71 रुपये आंकी गयी थी. पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक की गिरफ्तारी की पुष्टी इसलामपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की.

वसूली के लिए करायी गयी थी प्राथमिकी :

रानीपुर पैक्स अध्यक्ष को सीएमआर जमा करने के लिए कई बार निर्देश दिया गया लेकिन उन्होंने निर्धारित समय के बाद भी सीएमआर नहीं जमा कराया. जब निर्धारित तिथि तक राज्य खाद्य निगम नालंदा को आवश्यक सीएमआर की आपूर्ति नहीं की गयी, तो प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन कराया गया था. सत्यापन में गोदाम में भी 169.156 मीट्रिक टन धान नहीं पाया गया था. अंततः रानीपुर पैक्स से निर्धारित चावल वसूली के लिए विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. स्थानीय थाने के द्वारा इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी. इसके कारण पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक लगभग 35 लाख रुपये सरकारी राशि गबन कर निश्चिंत होकर बैठे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel