[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ ऑनलाइन गवाही से लंबित मामलों के निष्पादन में आयेगी तेजी

ऑनलाइन गवाही से लंबित मामलों के निष्पादन में आयेगी तेजी

0
ऑनलाइन गवाही से लंबित मामलों के निष्पादन में आयेगी तेजी

शेखपुरा. जिला न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में अब तेजी आने की संभावना है. पटना उच्च न्यायालय के आदेशों के आलोक में जिला जज पवन कुमार पांडेय ने न्यायालय में लंबित पुराने मामलों के निष्पादन के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए हैं. सरकारी गवाहो के यहां से तबादला के बाद गवाही में होने वाले देरी को कम करने के लिए ऑनलाइन गवाही दर्ज करने का निर्णय लिया है. न्यायालय काम में तेज़ी लाने के लिए उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को निर्देश दिया है कि पुराने मामलों में गवाहों को न्यायालय में बुलाने के लिए सम्मन पहुंचाने के काम में प्राधिकार के कार्यरत पैरा लीगल वालंटियर को लगाये. उन्होंने सभी न्यायाधीशों को किसी मामले में एक से ज्यादा गवाह रहने पर उसकी तिथि आने वाले दिनों में लगातार रखने का निर्देश दिया है. जिला जज ने इसके अलावा जिले के बाहर के गवाहों को न्यायालय में वर्चुअल मोड में गवाही रिकॉर्ड करने का भी आग्रह किया है. इसके लिए न्यायालय में बनाए गए स्टूडियो रूम का प्रयोग करने को कहा है. जिला जज ने एक सरकारी गवाह के एक से ज्यादा मामलों में गवाही रहने की स्थिति में उनके लिए एक ही तिथि निर्धारित करने को भी कहा है. इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जज ने यह निर्देश पटना उच्च न्यायालय के द्वारा जारी आदेश के तहत किया है. पटना उच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी करते हुए आदेश की प्रति गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ-साथ राज्य के सभी जिला व सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel