[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ थरथरी में करेंट से एक की मौत

थरथरी में करेंट से एक की मौत

0
थरथरी में करेंट से एक की मौत

थरथरी. थाना क्षेत्र के कचहरिया पंचायत के झूलन बिगहा गांव में गुरुवार की शाम को एक व्यक्ति की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. जबकि बिजली की तार हटाने के क्रम में विकास कुमार व टुनटुन यादव जख्मी हो गये. मृतक झूलन बिगहा गांव निवासी 51 वर्षीय सत्येन्द्र प्रसाद है. कचहरिया पंचायत के सरपंच पति मिथिलेश यादव ने बताया कि सत्येन्द्र प्रसाद अपने घर से दस कदम दूर शौच के लिए निकला. उसी दौरान 440 वोल्ट का धारा प्रवाहित तार अधेड़ पर गिर गया. आनन फानन में अधेड़ को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया . जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं अधेड़ पर गिरा तार हटाने के क्रम में विकास कुमार व टुनटुन यादव जख्मी हो गये. दोनों का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. वहीं ग्रामीण ने बताया कि मृतक कि पत्नी की मृत्यु दस साल पूर्व हो चुकी है. मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है. पुत्री अविवाहित है तथा पढ़ाई कर रही है . थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है. थरथरी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel