[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ पांच पैक्स के चुनाव को लेकर भरा नामांकन

पांच पैक्स के चुनाव को लेकर भरा नामांकन

0
पांच पैक्स के चुनाव को लेकर भरा नामांकन

शेखपुरा. जिले के पांच पैक्सों के लिये 29 जनवरी को वोटिंग कराया जाना है. इनमें सदर प्रखंड के कारे और हथियावां, बरबीघा प्रखंड के जगदीशपुर, शेखोपुरसराय प्रखंड के नीमी और चेवाड़ा पैक्स शामिल है. इसके लिये नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बृहस्पतिवार को शेखपुरा सदर प्रखंड के कार्यालय में कारे और हथियावां पैक्स के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिये अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन भरा. सदर प्रखंड के कारे पैक्स से अध्यक्ष पद के लिये रविशंकर प्रसाद शर्मा उर्फ़ डॉ नवल शर्मा ने अपना नामांकन कराया है. इसी तरह से हथियावां पैक्स से अध्यक्ष पद के लिये मुकेश कुमार ने अपना नामांकन कराया है. इसके साथ ही नामांकन कराने वालों में सदस्य पद के अभ्यर्थी भी शामिल हैं. निर्वाचन के लिए नामांकन का काम 16 और शुक्रवार 17 जनवरी को कराने की तिथि निर्धारित हैं. शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन सभी अभ्यर्थी अपना –अपना नामांकन भरेंगे. उधर, शेखोपुरसराय नगर पंचायत के नीमी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. इनमें मौजूदा अध्यक्ष उदय शंकर ने तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है, वहीं उनके प्रतिद्वंदी श्रीकृष्ण कुमार ने भी नामांकन दाखिल करते हुए उन्हें चुनौती दी है.उधर ,चेवाड़ा पैक्स के अध्यक्ष पद के लिये पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरा है. इनमें गोविन्द चौधरी,अजय केवट,मकेशवर पासवान,विजय राज लक्ष्मी और अजय कुमार शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel