[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ एक साल से गायब युवती का सुराग नहीं

एक साल से गायब युवती का सुराग नहीं

0
एक साल से गायब युवती का सुराग नहीं

शेखपुरा. जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारे गांव से डेढ़ साल पहले गायब हुई एक 20 वर्षीय युवती का अब तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है. जिसके कारण उसके परिवार वालों का बुरा हाल हो गया है. जिला पुलिस प्रशासन ने युवती के बरामदगी के लिए 25 हजार रुपए की इनाम को घोषणा की है. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कारे गांव निवासी महेश बिंद की पुत्री जानवी कुमारी पिछले साल 29 सितंबर को घर से अचानक गायब हो गई थी. गायब युवती के भाई के द्वारा स्थानीय नगर थाना में अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें एक अज्ञात मोबाइल नंबर धारक को अभियुक्त बनाया गया था. इस मामले के अनुसंधान के क्रम में नालन्दा, लखीसराय और कोसुंभा के एक-एक युवक को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इन तीनों युवकों के साथ मोबाइल से युवती का बातचीत हुआ करता था. गिरफ्तार युवकों में नालंदा जिले के सुसंडी गांव निवासी सिकंदर बिंद का पुत्र धर्मराज कुमार ने युवती को घर से गायब होने की घटना के दस दिन पहले अपनी जेब की राशि से एक मोबाइल और सिम खरीदकर दिया था. इन तीनों युवकों से युवती का अनेकों बार मोबाइल पर बातचीत होती रही. अगवा युवती के माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी किया करते थे और युवती अपने भाई के साथ गांव में रहती थी. इस बीच युवती का कई युवकों से मोबाइल पर बातचीत हुआ करता था. घटना के दिन युवती घर से निकलने के बाद ट्रेन से पटना रेलवे स्टेशन पहुंची थी. रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी. लेकिन पटना जंक्शन के बाद वह कहां गई, इस बात की जानकारी पुलिस को अब तक नहीं मिल पाई है. उन्होंने कहा कि गायब युवती की बरामदगी के लिए पुलिस दर्जनों संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी की है. लेकिन, पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel