[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ विद्यालय भवन में गंदगी फैलाने में कार्रवाई नहीं

विद्यालय भवन में गंदगी फैलाने में कार्रवाई नहीं

0
विद्यालय भवन में गंदगी फैलाने में कार्रवाई नहीं

शेखोपुरसराय. नगर पंचायत शेखोपुरसराय स्थित स्थापना मध्य विद्यालय में हाल के दिनों में हुई शर्मनाक “शौच कांड” की घटना ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा व प्रशासनिक सुस्ती पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. विद्यालय के कक्षा-कक्षों व कार्यालयों के ताले पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा मानव मल पोत देने की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. लेकिन हैरानी की बात है कि अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई सामने नहीं आई है. प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय वर्षों से गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है. कई बार शिकायतें व गुहार के बावजूद विभाग और जिला प्रशासन की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए. उन्होंने कहा कि हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है. गौरतलब है कि इसी विद्यालय से पूरे प्रखंड के सरकारी विद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य जैसे शिक्षक सेवानिवृत्ति व पेंशन संबंधी प्रक्रियाएं संचालित होती हैं. इसके बावजूद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था लचर बनी हुई है. विद्यालय के मुख्य गेट को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है और परिसर में असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें भी मिलती रही हैं, जिससे शिक्षकों व छात्रों में भय का माहौल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई करेंगे, लेकिन अब तक किसी बड़े अधिकारी के नहीं पहुंचने से लोगों में भारी नाराजगी है. शिक्षकों, अभिभावकों व ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय की सुरक्षा मजबूत करने, दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने तथा शिक्षा के माहौल को सुरक्षित बनाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel