[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ हिलसा में जाम से निबटने को नयी व्यवस्था लागू

हिलसा में जाम से निबटने को नयी व्यवस्था लागू

0
हिलसा में जाम से निबटने को नयी व्यवस्था लागू

हिलसा. हिलसा शहर में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से आमजन परेशान हैं. पार्किंग जोन में अनियंत्रित तरीके से खड़े वाहनों, बस चालकों की लापरवाही और फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. दोपहर होते ही मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार थम जाती है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. हिलसा शहर में लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने नई यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है. अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दिया कि 15 मई से एकंगरसराय की ओर आने-जाने वाले वाहनों का ठहराव व परिचालन नव निर्मित बस स्टैंड मई हिलसा से किया जाएगा. वहीं बिहारशरीफ एवं थरथरी रूट के आने-जाने वाले वाहनों का ठहराव व परिचालन बिहारी रोड स्थित बाबा अभय नाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम के पास कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास के सामने अस्थाई बस पड़ाव तथा दनियावां रूट के वाहनों का परिचालन कामता मोड़ स्थित अस्थायी बस पड़ाव से होगा. एकंगरसराय बिहार शरीफ एवं दनियावां की तरफ जाने वाले वाहनों का हिलसा शहर के अंदर किसी भी अन्य स्थल से परिचालन व ठहराव पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, यात्री तीनों बस पढ़ाओ तक पहुंचाने हेतु बाजार में चल रहे ई रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के उपयोग कर सकते हैं जो बाजार से निर्धारित पडाव तक छोड़ेंगे,सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रूटवार रंग कोडिंग भी लागू की गई है. एकंगरसराय रूट के वाहनों के लिए हरा, बिहारशरीफ-थरथरी रूट के लिए नीला तथा दनियावां रूट के लिए लाल रंग निर्धारित किया गया है.

वाहन चालकों एवं मालिकों को 15 दिनों के भीतर नगर परिषद, हिलसा थाना, अनुमंडल कार्यालय अथवा निर्धारित ड्रॉप गेट काउंटर से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा करने का निर्देश दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel