[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ एनसीसी का ट्रेनिंग हुआ शुरू

एनसीसी का ट्रेनिंग हुआ शुरू

0
एनसीसी का ट्रेनिंग हुआ शुरू

सिलाव. नालंदा स्थित महाबोधि एएनएम ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हो गया. इस शिविर में नालंदा, नवादा और पटना जिले के कुल 550 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें लगभग 400 छात्र और 150 छात्राएं शामिल हैं. शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना का विकास करना है. प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सैन्य जीवन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है. इसमें परेड, फायरिंग, शारीरिक प्रशिक्षण, खेलकूद, स्वच्छ भारत अभियान और टीमवर्क जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है. पटना से आए एनसीसी के एआरओ मेजर अभिनास ने प्रशिक्षण की शुरुआत के मौके पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए बताया कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सेना में करियर बनाने का मजबूत आधार है. उन्होंने विस्तार से बताया कि एनसीसी के माध्यम से छात्र-छात्राएं किस प्रकार भारतीय सेना में शामिल हो सकते हैं और इसके लिए उन्हें किन-किन चरणों से गुजरना होता है. मेजर अभिनास ने यह भी कहा कि एनसीसी कैडेट्स को सेना की भर्ती प्रक्रिया में कई प्रकार की छूट और प्राथमिकता दी जाती है, जिससे उनके लिए अवसर और अधिक बढ़ जाते हैं. उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, समय प्रबंधन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने की सलाह दी. शिविर के दौरान कैडेट्स को सेना में दी जाने वाली ट्रेनिंग के अनुरूप विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक जानकारियां भी दी जा रही हैं, ताकि वे भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें. स्थानीय स्तर पर इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel