Nalanda News : ग्रामीण विकास मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को बेन प्रखंड की खैरा पंचायत में 36 लाख 75 हजार रुपये से अधिक की विभिन्न महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन और शिलान्यास किया. कार्यक्रम स्थल पर मंत्री के पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
सड़क योजना का उद्घाटन
मंत्री श्रवण कुमार ने खैरा पंचायत के मखदुमपुर ग्राम में मुख्य सड़क से पानी टंकी होते हुए देवी स्थान चंद्रवंशी टोला तक ईंट रिपेयरिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य का उद्घाटन किया. इस महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क योजना की कुल लागत 14 लाख 47 हजार 985 रुपये है.
गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता: श्रवण कुमार
इसके बाद मंत्री ने ग्राम माहा बीघा में समींदर प्रसाद के घर से गौरैया स्थान होते हुए उमेश ठाकुर के घर तक मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य का शुभारंभ किया, जिसकी प्राक्कलित राशि 12 लाख 64 हजार 500 रुपये है. इसके अलावा, मखदुमपुर गांव में ही नरेंद्र के घर के पास से पंडित टोला होते हुए छोटे के घर तक मिट्टी भराई एवं पीसीसी ढलाई कार्य का भी उद्घाटन मंत्री द्वारा किया गया. इस योजना पर कुल 9 लाख 62 हजार 500 रुपये खर्च किए जाएंगे.
Bihar Sharif News : गांवों का सुधरेगा जीवन स्तर
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गांवों तक हर प्रकार की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है. सड़क, नाली और पेयजल जैसी जमीनी योजनाओं से न केवल ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरेगा, बल्कि विकास की गंगा हर घर तक पहुंचेगी.
उद्घाटन समारोह में प्रमुख जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के विशेष अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल, प्रमुख रंजू देवी, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण प्रसाद, कुमुद कुमार, आंट पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार, जितेंद्र राम, सुनील सिंह, भगेडन पाल, जीतू मांझी, ओमप्रकाश सिंह, शैलेंद्र प्रसाद, पप्पू राम, रामेश्वर केवट, मुन्नी पांडे, धुरी मांझी, दरोगा मिस्त्री, दिवाकर शरण, नवीन सिंह, सुधीर प्रसाद, शशि सिंह, मधु पासवान और विनोद सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : नालंदा : बिजली पोल, जमाबंदी और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों पर DM की सुनवाई, मांगी रिपोर्ट
