[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नालंदा में एक रात में पांच घरों में लाखों की चोरी मामले का खुलासा, छह दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार, नकद बरामद

नालंदा में एक रात में पांच घरों में लाखों की चोरी मामले का खुलासा, छह दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार, नकद बरामद

0
नालंदा में एक रात में पांच घरों में लाखों की चोरी मामले का खुलासा, छह दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार, नकद बरामद
चोरी मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता

Nalanda News (रामविलास की रिपोर्ट): नालंदा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में एक ही रात पांच घरों में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पुलिस ने महज छह दिनों में सफल उद्भेदन कर लिया है. मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का एक सदस्य अब भी फरार है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की राशि में से 15,600 रुपये नकद बरामद किये गये हैं. पुलिस चोरी गये आभूषणों और मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

क्या है पूरा मामला

डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पांच जून की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने सूरजपुर गांव के पांच घरों में गृहभेदन कर नकदी, जेवरात और मोबाइल सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी. घटना के बाद नालंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था.

एसआईटी ने ऐसे किया खुलासा

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान, गुप्तचर तंत्र और अन्य स्रोतों से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

तीन आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर निवासी अभिषेक कुमार, नालंदा थाना क्षेत्र के बेगमपुर नाथाचक निवासी सकलदीप कुमार तथा सूरजपुर निवासी रित्विक प्रखर उर्फ अप्पा शामिल है. पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

ऐसे बनाई गई थी चोरी की योजना

डीएसपी ने बताया कि सूरजपुर निवासी रित्विक प्रखर उर्फ अप्पा ने चोरी के लिए गांव के घरों की रेकी कर उन्हें चिन्हित किया था. इसके बाद उसने राजगीर के नई पोखर निवासी अभिषेक कुमार और श्याम उपाध्याय को अपने घर बुलाया. रात में दोनों ने मिलकर पांच घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद सकलदीप कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल से अभिषेक और रित्विक को सुरक्षित रूप से नवादा पहुंचाने में मदद की थी, जबकि श्याम उपाध्याय राजगीर लौट गया.

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस श्याम उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि यह गिरोह नालंदा थाना क्षेत्र के सूरजपुर और सारिलचक में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के अलावा राजगीर थाना क्षेत्र में दर्ज अन्य चोरी कांडों में भी शामिल रहा है. पुलिस इन मामलों की भी गहन जांच कर रही है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध नालंदा थाना में तीन और राजगीर थाना में दो कांड पहले से दर्ज हैं.

छापेमारी दल में शामिल रहे अधिकारी

छापेमारी दल में राजगीर पुलिस निरीक्षक संजय कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह एवं चंदन कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सअनि चन्द्रभूषण पाण्डेय और परिक्ष्यमान अनि विवेकानंद एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: नालंदा में स्मार्ट सिटी की सड़क बनी ‘पंचर जोन’, उभरे कीलों से रोज खराब हो रहे वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा

Previous article Main Vaapas Aaunga: अदिति राव हैदरी ने फिल्म का किया रिव्यू, बोली- फिर से देखूंगी
Next article लखीसराय में 17-18 जून को लगेगा जन कल्याण महाशिविर
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel