[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नालंदा : सड़क हादसे में तड़प रहे युवक को देख सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रुकवाया काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

नालंदा : सड़क हादसे में तड़प रहे युवक को देख सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रुकवाया काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

0
नालंदा : सड़क हादसे में तड़प रहे युवक को देख सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रुकवाया काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
सड़क हादसे में घायल युवक को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती करवाते सांसद कौशलेंद्र कुमार

Nalanda News : नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इंसानियत की एक अद्भुत मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की जान बचाने के लिए तत्काल मदद की. उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए न सिर्फ अपनी गाड़ी रोकी, बल्कि घायल युवक को स्वयं अपनी गाड़ी में बैठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया और अस्पताल में तब तक मौजूद रहे जब तक कि उसका इलाज सुचारू रूप से शुरू नहीं हो गया.

सड़क हादसे में युवक घायल

मिली जानकारी के अनुसार, दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा-खरजम्मा गांव निवासी विष्णु देव राम के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान दीपनगर थाना क्षेत्र के ही गोलापुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे के बाद सूरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क किनारे दर्द से तड़प रहे थे. घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ तो जुट गई थी, लेकिन कानूनी प्रक्रिया या अन्य झंझटों के डर से कोई भी उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं कर रहा था.

भीड़ देखकर रुकवाया काफिला

उधर, सांसद कौशलेंद्र कुमार एकंगरसराय में आयोजित एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. जैसे ही उनका काफिला गोलापुर गांव के पास से गुजरा, वहां सड़क पर लगी भीड़ को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी और सुरक्षाकर्मियों को रुकवाया. सांसद ने स्वयं गाड़ी से उतरकर घटना की पूरी जानकारी ली. स्थिति की गंभीरता और युवक की नाजुक हालत को देखते हुए सांसद ने बिना एक पल की देरी किए घायल युवक सूरज कुमार को अपनी ही गाड़ी में बैठाया और सीधे बिहारशरीफ सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गए.

खुद खड़े रहकर कराया इलाज

अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सकों की मौजूदगी में घायल का तुरंत इलाज शुरू करवाया और वहां खुद खड़े रहकर पूरी चिकित्सा व्यवस्था की निगरानी की. सांसद ने मौके पर मौजूद अस्पताल के चिकित्सकों की तत्परता की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि घायल युवक का समय रहते तुरंत इलाज शुरू किया गया, जिसके लिए अस्पताल की पूरी मेडिकल टीम धन्यवाद की पात्र है.

बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद डॉक्टरों ने युवक के सिर में गंभीर आंतरिक चोट होने की आशंका जताई. इसे देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. इसके तुरंत बाद सांसद कौशलेंद्र कुमार ने खुद पटना के पीएमसीएच (PMCH) अस्पताल प्रशासन और वहां के डॉक्टरों को फोन कर घायल युवक के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए.

क्षेत्र में हो रही सराहना

सांसद कौशलेंद्र कुमार और उनकी टीम द्वारा संकट के समय दिखाई गई इस संवेदनशीलता और मानवता की इस बड़ी पहल की अब पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है. स्थानीय नागरिकों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस समय दुर्घटनास्थल पर मौजूद अधिकांश लोग केवल तमाशबीन बने हुए थे, उस नाजुक समय में सांसद और उनकी टीम घायल युवक के लिए फरिश्ता बनकर सामने आई और उसकी जान बचाई.

Also Read : बिहारशरीफ : राजद के 30वें स्थापना दिवस पर बोले तेजस्वी यादव, बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार विफल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel