[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ हरनौत के मधोपुर-सबनहुआ पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, 40 साल बाद मौसी के घर की शिष्टाचार मुलाकात

हरनौत के मधोपुर-सबनहुआ पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, 40 साल बाद मौसी के घर की शिष्टाचार मुलाकात

0
हरनौत के मधोपुर-सबनहुआ पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, 40 साल बाद मौसी के घर की शिष्टाचार मुलाकात
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nalanda News (सुनील कुमार की रिपोर्ट): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार की सुबह नालंदा जिले के हरनौत नगर पंचायत में स्थित अपनी मौसी के यहाँ जाकर परिवार वालों से शिष्टाचार मुलाकात किए. पूर्व मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला गांव में तकरीबन सवा ग्यारह बजे पहुंचा. जहाँ उनके आगमन के साथ ही पूरा इलाका नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा. इस दौरान पूर्व सीएम ने गाड़ी में से ही हाथ जोड़कर स्थानीय लोगों का स्वागत किया.

तैलीय चित्र पर किया माल्यार्पण

तकरीबन पांच मिनट तक पूर्व सीएम इस गांव में ठहरे. जहाँ उन्होंने अपनी मौसी स्वर्गीय देव लगन देवी एवं मौसा स्वर्गीय रामानंद सिंह के तैलीय चित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा बिहार विधान परिषद में सदस्य एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सत्तारूढ़ दल विधान परिषद में उपनेता ललन सर्राफ, जदयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह, निरंजन सिंह तथा रामजी सिंह सहित अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद थे.

Image 224
हरनौत के मधोपुर-सबनहुआ पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, 40 साल बाद मौसी के घर की शिष्टाचार मुलाकात 3

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

पूर्व मुख्यमंत्री के इस अहम आगमन को लेकर सुबह से ही पूरे गांव से लेकर कल्याण बिगहा रोड तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी. इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सुरक्षा की कमान संभालते हुए बिहारशरीफ एसडीएम (SDM) किसलय श्रीवास्तव, एसडीपीओ-2 (SDPO-2) संजय कुमार जायसवाल, हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष निशा भारती सहित दर्जनों थानों की पुलिस बल सुरक्षा-व्यवस्था में मुस्तैद दिखे.

चालीस वर्ष बाद पहुंचे गांव

पूर्व सीएम के आगमन को लेकर सुबह से ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़-भाड़ लगी हुई थी. अपने नेता को अपने बीच पाकर लोगों में काफी खुशियां थीं. बुजुर्ग ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सीएम करीब 40 वर्ष की एक लंबी अवधि के बाद इस गांव में पहुंचे थे. उस समय वे एक सक्रिय युवा नेता हुआ करते थे. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न स्थानीय समस्याओं से जुड़ा एक लिखित आवेदन भी पूर्व सीएम को सौंपा. मौके पर बीडीओ (BDO) डॉ पंकज कुमार, ईओ (EO) सौरव सुमन, जदयू प्रखंड प्रवक्ता रौशन, नगर जदयू अध्यक्ष श्याम बालक साव, कक्कू, पार्षद प्रतिनिधि परमेंद्र पांडे तथा बंटी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read: बिहार में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के नए नियम से बढ़ी परेशानी, साइबर कैफे वसूल रहे अधिक शुल्क, 60% आवेदन रिजेक्ट

Previous article जियो का यह सस्ता प्लान अब लावा और नोकिया यूजर्स के लिए भी खुला
Next article नागिन 7 के आखिरी एपिसोड से पहले कनिका मान ने बढ़ाया सस्पेंस, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel