[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नालंदा में बुजुर्गों की पेंशन पर संकट, हरनौत के 4,747 लाभुकों की पेंशन हो सकती है बंद, जल्द कराएं यह काम

नालंदा में बुजुर्गों की पेंशन पर संकट, हरनौत के 4,747 लाभुकों की पेंशन हो सकती है बंद, जल्द कराएं यह काम

0
नालंदा में बुजुर्गों की पेंशन पर संकट, हरनौत के 4,747 लाभुकों की पेंशन हो सकती है बंद, जल्द कराएं यह काम
हरनौत प्रखंड

नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Nalanda News:
नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में वृद्धा, विधवा और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिन लाभुकों ने अभी तक ई-केवाईसी (E-KYC) नहीं कराया है, उनकी पेंशन राशि रोकी जा सकती है. प्रखंड के 27,696 पेंशनधारियों में से 4,747 लाभुकों का ई-केवाईसी अब तक पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में हजारों लोगों की मासिक पेंशन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है.

ई-केवाईसी नहीं कराने वालों की रुक सकती है पेंशन

प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरा कराने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि बिना सत्यापन के पेंशन भुगतान के कई मामले सामने आए थे. इन्हें रोकने और वास्तविक लाभुकों तक सरकारी सहायता पहुंचाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है. समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने वालों की पेंशन राशि रोकी जा सकती है.

हर महीने मिलते हैं 1100 रुपये

बीडीओ डॉ. पंकज ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को सरकार हर महीने 1100-1100 रुपये की सहायता राशि प्रदान करती है. लेकिन ई-केवाईसी अधूरी रहने पर यह राशि खाते में नहीं भेजी जाएगी. इससे बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

27,696 पेंशनधारियों में 4,747 का ई-केवाईसी अब भी बाकी

प्रखंड में कुल 27,696 पेंशनधारी हैं. इनमें 4,747 ऐसे लाभुक हैं जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है. प्रशासन ने इन सभी लाभुकों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

इन पंचायतों में सबसे अधिक पेंशनधारी

बराह पंचायत में 2005, कोलावां में 1997, डिहरी में 1595, पचौरा में 1589, नेहुसा में 1557, चेरो में 1561, सरथा में 1530, बसनियावां में 1519, लोहारा में 1509, चौरिया में 1408, तेलमर में 1352, सोराडीह में 1224, गोनावां में 1192, पोआरी में 1198 और पाकड़ पंचायत में 1107 पेंशनधारी हैं. वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के सवनहुआ में 2157, बस्ती में 1512 तथा चेरन (मुढ़ारी सहित) में 1484 लाभुक पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं.

यहां करा सकते हैं ई-केवाईसी

प्रशासन ने बताया कि सभी लाभुक अपने बैंक खाते से जुड़े आधार कार्ड के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं. यह प्रक्रिया नजदीकी सीएससी केंद्र, बैंक शाखा या प्रखंड कार्यालय स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग में डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पवन कुमार के माध्यम से पूरी की जा सकती है.

समय रहते नहीं कराया तो बंद हो सकती है पेंशन

बीडीओ डॉ. पंकज ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद जिन लाभुकों की ई-केवाईसी अधूरी मिलेगी, उनकी पेंशन राशि रोक दी जाएगी. ऐसी स्थिति में होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी स्वयं लाभुक की होगी. इसलिए सभी पेंशनधारियों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरा कराने की अपील की गई है.

Also Read: नालंदा के 4.14 लाख लोगों का राशन कार्ड से कटेगा नाम, 30 जून तक अंतिम मौका, जानिए पूरी खबर

Previous article गाना ‘कमर ककरी राजा जी’ ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ब्लैक आउटफिट में छाए समर सिंह-कनिष्का चौधरी
Next article पंजवारा में लगा समर कैंप, लखपुरा विद्यालय के बच्चों को मिल रही नैतिक मूल्यों की सीख
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel