[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ बिहारशरीफ में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या और 50 हजार रुपये लूटने का आरोप

बिहारशरीफ में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या और 50 हजार रुपये लूटने का आरोप

0
बिहारशरीफ में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या और 50 हजार रुपये लूटने का आरोप
सांकेतिक तस्वीर

Nalanda News: नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन गंज मोहल्ला स्थित एक खंडहरनुमा मकान के पास मंगलवार को 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के बबुरबन्ना मोहल्ला निवासी मनोज चौधरी के पुत्र हर्ष कुमार के रूप में की गई है. हर्ष वर्तमान में शहर के ही भरावपर मोहल्ले में किराये के एक मकान में रह रहा था. घटना की सूचना मिलते ही लहेरी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल से नशीले पदार्थों के रैपर भी बरामद हुए हैं.

चेन्नई से कमाए 50 हजार रुपये और मोबाइल गायब

अस्पताल परिसर में बिलखती मृतक की बहन गुड़िया कुमारी ने बताया कि हर्ष चेन्नई में रहकर काम करता था और महज दो दिन पहले ही अपने घर लौटा था. घर लौटते समय उसके पास चेन्नई से कमाए गए करीब 50 हजार रुपये नकद थे. परिजनों के अनुसार, सोमवार की शाम करीब चार बजे उसके कुछ स्थानीय दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे. इसके बाद से ही हर्ष का मोबाइल फोन लगातार बंद आने लगा और वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. रातभर परिजन अपने स्तर से उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार को हर्ष के ही एक दोस्त ने परिजनों को फोन कर बताया कि वह पुरानी खंडहरनुमा इमारत के पास अचेत पड़ा है.

दोस्तों पर लगा गला दबाकर हत्या करने का आरोप

जब परिजन आनन-फानन में बताए गए स्थान पर पहुंचे, तो हर्ष मृत अवस्था में पड़ा मिला. परिजनों का सीधा आरोप है कि हर्ष के पास मौजूद 50 हजार रुपये नकद और उसका कीमती मोबाइल फोन पूरी तरह गायब थे. उन्होंने हर्ष के ही दोस्तों पर पैसे लूटने की नीयत से नशीला पदार्थ खिलाकर या गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है. इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मोहल्लेवासियों का कहना है कि जिस खंडहरनुमा मकान के पास शव बरामद हुआ है, वहां लंबे समय से स्मैकियों, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों का चलना मुश्किल है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी वजह

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध जमावड़े के संबंध में कई बार लिखित व मौखिक रूप से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कभी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं से बारीकी से जांच कर रही है. मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सोमवार शाम हर्ष को बुलाकर ले जाने वाले दोस्तों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

Also Read: नालंदा: नगरनौसा लूटकांड का 4 घंटे में खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

Previous article कैमूर में बारिश ने खोली सिस्टम की पोल: एग्जाम से पहले पानी में तैरते मिले प्रश्नपत्र, वीडियो वायरल
Next article गोपालगंज में NH-27 पर खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, महिला और बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel