[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नालंदा के पिंटू-श्रवण हत्याकांड में सियासत तेज, जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने की 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग

नालंदा के पिंटू-श्रवण हत्याकांड में सियासत तेज, जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने की 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग

0
नालंदा के पिंटू-श्रवण हत्याकांड में सियासत तेज, जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने की 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग
मौके पर मौजूद जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य

नालंदा से रणजीत सिंह की रिपोर्ट

Nalanda Biharsharif Pintu Shravan Murder Case News: बिहारशरीफ के स्थानीय गंजपर गांव में घटित हुए दिल दहला देने वाले पिंटू पासवान और श्रवण पासवान हत्याकांड ने अब सूबे में एक बड़ा सियासी रूप अख्तियार कर लिया है. शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पीड़ित परिजनों से मिलने सीधे गंजपर गांव पहुंचे. उन्होंने दोनों मृत युवकों के रोते-बिलखते परिवारों का ढांढस बंधाया और साफ लफ्जों में एलान किया कि जन सुराज इस लड़ाई में न्याय मिलने तक परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा.

Image 1523
नालंदा के पिंटू-श्रवण हत्याकांड में सियासत तेज, जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने की 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग 5

भीड़तंत्र द्वारा घटनास्थल पर फैसला करना लोकतंत्र की नाकामी

पीड़ित परिवार के आंगन में खड़े होकर जन सुराज के नेताओं ने प्रशासनिक विफलता पर तीखे बाण चलाए. मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जिस बर्बरता और खौफनाक तरीके से दोनों पासवान युवकों की हत्या की गई है, वह रूह कंपाने वाली है. लोकतंत्र में सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के बावजूद अगर उग्र भीड़ दो इंसानों की जान ले लेती है, तो यह पुलिस के इकबाल पर एक गंभीर सवालिया निशान है. इस मौके पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने भी प्रहार किया. उन्होंने साफ कहा कि जब सरकारी व्यवस्था ढीली पड़ती है, तभी भीड़ कानून को अपने हाथ में लेती है. किसी के दोषी होने का फैसला सिर्फ और सिर्फ हमारी माननीय न्यायपालिका कर सकती है, अगर सड़कों पर ही फैसले होने लगेंगे तो थानों और अदालतों का अस्तित्व ही मिट जाएगा.

Image 1524
नालंदा के पिंटू-श्रवण हत्याकांड में सियासत तेज, जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने की 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग 6

SIT गठन के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की विफलता

जन सुराज ने मामले की लीपापोती को लेकर पुलिस टीम पर सीधा निशाना साधा. मनोज भारती ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा भले ही कागजों पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया हो, लेकिन घटना के वायरल वीडियो में जो मुख्य चेहरा और मास्टरमाइंड के रूप में मठ का महंत सामने आया है, उसकी अब तक गिरफ्तारी न हो पाना पुलिस की मंशा पर शक पैदा करता है. उन्होंने मांग की कि मामले के सभी आरोपियों को तुरंत जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए.

Image 1525
नालंदा के पिंटू-श्रवण हत्याकांड में सियासत तेज, जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने की 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग 7

स्पीडी ट्रायल चलाने का मांग, सचिवालय तक गूंजेगी न्याय की आवाज

जन सुराज पार्टी ने प्रशासन के समक्ष दो टूक शब्दों में अपनी मांग रख दी हैं.

पार्टी ने मांग की है कि इस दोहरे हत्याकांड का विशेष स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को अविलंब फांसी की सजा सुनिश्चित कराई जाए. इसके साथ ही पीड़ित दोनों परिवारों के एक-एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी और 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि एक महीने की समय-सीमा के भीतर जारी की जाए.

इस दौरे के समय जन सुराज के वरिष्ठ नेता सुभाष कुशवाहा, राकेश पटेल, दिनेश कुमार, शशिकांत मिश्रा समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

Also Read: ‘क्या मैं चूहा हूं जो बिल में घुस जाऊंगा’…पद से हटाए जाने पर बोले PMCH के पूर्व प्रिंसिपल, CM से न्याय की गुहार

नवादा में बेखौफ हुए चोर! बंद घर से लाखों के जेवरात चोरी, दो दिनों में दूसरी बड़ी वारदात

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel